गुरुद्वारा शहीद फेरूमान में संग्रांद व जप-तप समागम करवाया

भास्कर न्यूज |लुधियाना, ढोलेवाल चौक स्थित गुरुद्वारा शहीदां फेरूमान में गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा हाड़ महीने की संगरांद, सोमावती अमावस्या और जप-तप समागम बेहद श्रद्धा भावना और सत्कार के साथ आयोजित किया गया। समागम में दूर-दराज के गांवों, शहरों और कस्बों से बड़ी संख्या में संगतों ने हाजिरी भरी। अमृत वेले (सुबह) से ही गुरुद्वारा साहिब के हजूरी रागी जत्थों ने इलाही बाणी के रसमयी कीर्तन से संगतों को निहाल किया। कीर्तनी जत्थों में भाई गुरमेल सिंह बरनवाला वाले, भाई गुरदीप सिंह जयपुर वाले, भाई हरप्रीत सिंह खालसा, भाई परमवीर सिंह लुधियाना वाले शामिल रहे। जप-तप चौपहरा समागम के दौरान उपस्थित संगतों ने श्री जपुजी साहिब, चौपई साहिब और श्री सुखमणि साहिब जी के पाठ पूर्ण आस्था से किए। पाठ समाप्ति के बाद समूह संगत ने सरबत्त के भले की अरदास की। इस पावन अवसर पर गुरुद्वारा साहिब के मुख्य सेवादार एडवोकेट बलविंदर सिंह लायलपुरी ने समागम में पहुंची संगतों का धन्यवाद किया। गुरु का लंगर अटूट बरताया गया। समागम में पूर्व मंत्री जत्थेदार हीरा सिंह गाबड़िया, तरलोचन सिंह बब्बर, गुरजीत सिंह गिल टोनी, मनप्रीत सिंह प्रिंस, अर्जुन सिंह चीमा, इंद्रजीत सिंह मक्कड़, बलजीत सिंह दुखिया, तेजिंदर सिंह डंग, परमजीत सिंह लायलपुरी, सुरिंदरजीत सिंह मक्कड़, देविंदर कौर सोहल, हरभजन कौर, हरमिंदर कौर, परविंदर कौर लायलपुरी समेत भारी संख्या में श्रद्धालु नतमस्तक हुए।