एसडीपी कॉलेज फॉर वुमन की छात्राओं का बीबीए परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

लुधियाना| एसडीपी कॉलेज फॉर वुमन में दिसंबर 2025 में आयोजित बीबीए छठे सेमेस्टर की परीक्षाओं के घोषित परिणामों को लेकर छात्राओं के प्रदर्शन की चर्चा रही। कॉलेज प्रशासन के अनुसार पंजाब यूनिवर्सिटी के परिणाम में छात्राओं ने उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज कर संस्थान की शैक्षणिक पहचान को मजबूत किया। कॉलेज स्तर पर कुमारी स्नेहा ने प्रथम स्थान, कुमारी तानिया ने द्वितीय स्थान और कुमारी मिताली ने तृतीय स्थान हासिल किया। छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय परिवारों के सहयोग और विभागीय कर्मचारियों के प्रयासों को दिया।सभाध्यक्ष बलराज कुमार भसीन और कार्यकारिणी प्राचार्या डॉ. रंजना सूद ने परिणाम के बाद छात्राओं की उपलब्धि को सराहा। कॉलेज के स्टाफ सदस्यों ने भी छात्राओं को बधाई देते हुए उनके निरंतर प्रयासों की प्रशंसा की।