सेवा केंद्र मुलाजिमों की हड़ताल जारी, डीसी ऑफिस के बाहर किया प्रदर्शन
- DSS Admin
- Jun 10, 2026
भास्कर न्यूज | लुधियाना सेवा केंद्रों में अपनी मांगों को लेकर चल रही कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग सेवाकेंद्रों में जानकारी के लिए पहुंचते। लेकिन वहां पर कोई न होने पर वापस लौटना पड़ रहा है। मंगलवार को केंद्र के कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया और जल्द ही मांगे पूरी करने की मांग की। पंजाब के सेवा केंद्रों में काम करने वाले कर्मचारियों की हड़ताल 29 मई से चल रही है, जो मंगलवार को भी जारी रही। सेवा केंद्र मुलाजिम वेलफेयर एसोसिएशन पंजाब के आह्वान पर की गई इस हड़ताल के कारण शहर के कारण कई सेवा केंद्र बंद रहे। लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सेवा केंद्र दुगरी, हैबोवाल, चंडीगढ़ रोड और डीसी ऑफिस खुला था और वहां पर लोग पहुंच रहे है। शहर में रोजाना 10 हजार लोग 42 सेवा केंद्र में का लाभ लेने आते है। एसोसिएशन के के अनुसार, वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर सरकार से गुहार लगा रहे थे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई, जिस वजह से सभी कर्मचारियों ने मिलकर हड़ताल का फैसला लिया। उन्होंने मांग है कि कर्मचारी पिछले 10 वर्षों से मात्र 10,000 के मामूली वेतन पर काम कर रहे हैं, जिससे इस महंगाई के दौर में घर चलाना नामुमकिन हो चुका है। इसके अलावा उनके कई मांगे है। डीसी ऑफिस में आधार कार्ड के लिए पहुंची मंदीप कौर ने बताया कि उसने एक सप्ताह बाद आने के लिए कहा है। इसी तरह गुरप्रीत सिंह ने बताया कि निवास प्रमाण पत्र के लिए आवेदन करने रख-बाग स्थित सेवा केंद्र में आए थे। लेकिन ताला लगा होने के चलते वापस लौट गए।

