चहेलां स्थित श्री मुक्तेश्वर महादेव शिव मंदिर में सोमवती अमावस्या मेला धूमधाम से मनाया
- Neha Gupta
- Jun 16, 2026
लुधियाना| स्थानीय चहेलां में श्री मुक्तेश्वर महादेव मुक्ति धाम शिव मंदिर में 15 जून को सोमवती अमावस्या का मेला धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान हजारों श्रद्धालुओं ने भोले शंकर की पिंडी पर जल अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित सुरेश गुरु और मंदिर समिति के प्रधान चंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि मकर संक्रांति के बाद आने वाली सोमवती अमावस्या 12 साल बाद पड़ी है। उनके अनुसार मान्यता है कि इस दिन गंगा में स्नान कर और सच्चे मन से भोले शंकर को जल चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। समिति की ओर से लंगर का विशेष प्रबंध किया गया।सेवादार नील कमल शर्मा ने बताया कि भक्तों ने लंगर हॉल में ठंडे जल का वॉटर कूलर लगाया। लुधियाना डीसी ऑफिस के सुपरिंटेंडेंट विकास जनेजा ने मंदिर में नया एसी भेंट किया। मुख्य सेवादार परमजीत पम्मा ने भी मंदिर में मत्था टेककर अरदास की। कांग्रेस नेता मेवा सिंह चौहान ने जल अर्पित कर हवन कराया और पंजाब में अमन-शांति व खुशहाली की कामना की। इस मौके पर बलविंदर तगड़(बीटीएल), संदीप शर्मा, डॉ. विजय भांबरी, सोनू सहित अन्य मौजूद रहे।

