आषाढ़ संक्रांति पर गुरुद्वारा दुख भंजन साहिब में सुखमणि साहिब का पाठकरवाया

भास्कर न्यूज़ | लुधियाना लुधियाना के न्यू कुंदनपुरी स्थित लीसा मार्केट में गुरुद्वारा दुख भंजन साहिब में 15 जून को आषाढ़ मास की संक्रांति के अवसर पर संगत की ओर से सुखमणि साहिब का पाठ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कीर्तन की सेवा भाई गुरचंचल सिंह दामली के जत्थे ने निभाई। गुरुद्वारा परिसर में संगत ने पाठ और कीर्तन में सहभागिता की। कार्यक्रम की समाप्ति पर चाय-टोस्ट का लंगर अटूट रूप से लगाया गया। इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी, नौजवान सेवा सोसायटी तथा संगत के सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और सेवाओं के संचालन के लिए संबंधित सेवादारों की तैनाती की गई।