श्री दंडी स्वामी मंदिर में 30 दिवसीय महामंत्र जाप महोत्सव का समापन

लुधियाना| सिविल लाइंस स्थित श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में अधिक मास (मल मास) के उपलक्ष्य में आयोजित 30 दिवसीय महामंत्र जाप महोत्सव का समापन सोमवार को साल की पहली सोमवती अमावस्या के अवसर पर हुआ। आयोजन पं. राज कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुआ, जो 17 मई से 15 जून तक चला। मंदिर परिसर में प्रतिदिन हरिनाम महामंत्र जाप हुआ और समापन पर भजन-कीर्तन के साथ हरिनाम संकीर्तन किया गया। महोत्सव में श्री राधा माधव संकीर्तन मंडल, श्री राधा गोविंद संकीर्तन मंडल, श्री हरिनाम संकीर्तन मंडल, बदाना संकीर्तन मंडल, श्री गोपाल क्लब, श्री अतुल कृष्ण गोस्वामी सेवा संस्थान और श्री तपोस्थली संकीर्तन मंडल सहित कई मंडलों ने सहभागिता की। विश्राम दिवस पर अश्वनी ग्रोवर, संदीप लांबा, पंडित दीपक शर्मा, बृज मोहन ढींगरा, केशव जोशी, विशाल अरोड़ा, प्रिंस छाबड़ा, सोनू अरोड़ा और ललित शर्मा ने सामूहिक संकीर्तन प्रस्तुत किया।