लुधियाना | एकता क्लब, महेंद्र नगर एवं समस्त धर्मप्रेमी जनता के सहयोग से आयोजित की जा रही आठवीं श्रीमद् भागवत कथा के आठवें और अंतिम दिन पंडाल में श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा। कथा की शुरुआत से पूर्व मुख्य आचार्य पंडित प्रदीप शर्मा ने मुख्य यजमान कृष्णा पंडित की उपस्थिति में मंत्रोच्चारण के साथ विशेष पूजन संपन्न कराया। व्यासपीठ से पंडित अवधेश पांडे ने कथा के अंतिम दिन भगवान श्री कृष्ण के दिव्य प्रसंगों और उनकी महिमा का अत्यंत सुंदर व जीवंत वर्णन किया। उन्होंने बताया कि प्रभु की भक्ति ही जीवन का परम सत्य है। कथा के विश्राम के बाद पंडाल में भव्य हवन-यज्ञ और पूर्णाहुति का आयोजन किया गया, जिसमें यजमानों सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। प्रमोद यादव, विजय कश्यप, नीरज कुमार, वीरू सिंह, घनश्याम वर्मा, चन्द्रिका यादव, शिवकुमार पाण्डेय, मुकदर चौहान, विजय यादव, ओम वर्मा, बरसाती चौहान और जागेश्वर प्रसाद ने सेवा निभाई।

