वेल्डिंग कारीगर पर डंडों और रॉड से हमला, 4 नामजद समेत 15 के खिलाफ केस दर्ज

लुधियाना| थाना सराभा नगर पुलिस ने वेल्डिंग कारीगर पर हमला करने के आरोप में चार नामजद और 14-15 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुशील कुमार पुत्र पुत्ती लाल निवासी गांव सुनेत, लुधियाना ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह वेल्डिंग का काम करता है। 4 मार्च की शाम करीब 5-6 बजे वह अपने भाई सुधीर कुमार, वर्कर कलेश तथा अन्य जानकारों के साथ दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान आरोपी सुनील कुमार, राजन, अजय, सूरज तथा 14-15 अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोप है कि सभी आरोपियों ने डंडों, रॉड और अन्य हथियारों से उन पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित और उसके साथ मौजूद लोगों को चोटें लगीं। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।