वेस्ट लंदन में पाकिस्तानी ग्रूमर ने सिख लड़की अगवा की:200 सिखों ने पाकिस्तानी ग्रूमर का फ्लैट घेरा, लड़की का 5-6 ने किया शारीरिक शोषण

इंग्लैंड के वेस्ट लंदन में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। वेस्ट लंदन में एक 14 साल की सिख लड़की को पाकिस्तानी ग्रूमर ने अगवा किया और उसका शारीरिक शोषण किया। पाकिस्तानी ग्रूमर कई दिन तक अपने 5-6 साथियों के साथ नाबालिग सिख लड़की के साथ संबंध बनाता रहा। जैसे ही इस घटना के बारे में वेस्ट लंदन में रहने वाले सिखों को पता चला तो वो पाकिस्तानी ग्रूमर के फ्लैट के बाहर पहुंच गए और उन्होंने उसे घेर लिया। 200 से ज्यादा सिखों ने मिलकर लड़की को रिहा करवाया। सिखों का कहना है कि वेस्ट लंदन में इस तरह छोटी बच्चियों को अगवा करके उनका शोषण करने की घटनाएं आम होने लगी हैं। पुलिस ने नहीं की कार्रवाई तो सिखों ने खुद घेरा पाकिस्तानी ग्रूमर के घर से बच्ची को रिहा करवाने आए सिखों का कहना है कि पुलिस को इस संबंध में शिकायत की थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद उन्होंने अपने समुदाय के लोगों को एकत्रित किया और पाकिस्तानी ग्रूमर के फ्लैट का घेराव किया। सिखों का कहना है कि कई घंटों तक फ्लैट घेरने के बाद आखिरकार उन्हें लड़की को रिहा करवाने में सफलता मिली। उन्हें पता चला था कि काफी समय से लड़की को अगवा किया गया है। उन्होंने बताया कि यह अकेला मामला नहीं है। लड़कियों को अगवा करके उनका शोषण किया जा रहा है। 5-6 लोगों से करवाता था शारीरिक शोषण घेराव करने वाले सिखों ने बताया कि लड़की ने उन्हें बताया कि पाकिस्तानी व्यक्ति ने उसे अगवा किया और अपने फ्लैट पर ले गया। वो खुद भी और 5-6 अन्य लोगों से उसका शारीरिक शोषण करवाता था। उसने जब बाहर आने की कोशिश की तो उसे आने नहीं दिया गया। पाकिस्तानी ग्रूमर गैंग सक्रिय प्रदर्शन में शामिल सिखों का कहना है कि यूके में पाकिस्तानी ग्रूमर गैंग सक्रिय है जो कि लड़कियों को अगवा करके ले जाते हैं और फिर पूरा गैंग मिलकर उनके साथ रेप करता है। ऐसी कई घटनाएं सामने आ गई हैं। लंदन पुलिस उनके खिलाफ कोई ठोस करवाई नहीं कर रही है। यूके में ऐसे चलता है पाकिस्तानी ग्रूमर गैंग का नेटवर्क, जानिए: गरीब लड़कियों को बनाता है निशाना: लंदन में लड़की को आजाद करवाने वाले लोगों का कहना है कि यूके में पाकिस्तानी ग्रूमर गैंग के निशाने पर 11 से 16 साल की लड़कियां रहती हैं। गैंग के सदस्य गरीब लड़कियों को ढूंढते हैं। इसके अलावा जो बच्चियां सोशल मीडिया पर अकेली दिखती हैं या जो लगातार स्कूलों से गैरहाजिर रहती हैं उनको ढूंढ़कर फंसाते हैं। गिफ्ट देकर प्यार व शादी का झांसा: ग्रूमर फिर लड़कियों को प्यार, दोस्ती, शादी का झांसा, महंगे गिफ्ट व सामान देकर उन्हें फंसाते हैं और फिर उनका शोषण करना शुरू कर देते हैं। पहले वो एक-एक करके लड़कियों को फंसाते हैं और फिर अपने साथ ले जाते हैं। फिर धमकाकर रखते हैं अपने पास: ग्रूमर गैंग लड़कियों को पहले उनके परिवार व दोस्तों से दूर करते हैं। फिर उनका शोषण करना शुरू करते हैं। लड़की को जब उनकी असलियत पता चलती है तो वो भागने की कोशिश करती हैं। तब ग्रूमर गैंग उन्हें ब्लैकमेल और जान से मारने की धमकी देकर डराकर अपने पास रखते हैं। लड़कियों को अलग-अलग जगहों भेजते हैं: ग्रूमर गैंग जब लड़कियों को पूरी तरह से अपने कब्जे में ले लेते हैं तो उसके बाद उन्हें अलग-अलग जगहों पर भेजते हैं। लड़कियों को फ्लैटों, होटलों में भेजकर उसके बदले मोटे पैसे लेते हैं।