पत्नी व ससुराल वालों से परेशान व्यक्ति टावर पर चढ़ा:12 साल पहले हुई शादी, पत्नी को चैट करते पकड़ा, पुलिस वाले उतारने में जुटे

मोहाली में पत्नी और ससुर से परेशान एक व्यक्ति आधी रात बीएसएनएल एक्सचेंज के टावर पर चढ़ गया। वह सुसाइड की धमकी देने लगा। जैसे ही इसकी सूचना पुलिस तक पहुंची तो मौके पर टीमें पहुंच गई। उसे उतारने के लिए प्रयास किए जाने लगे। लेकिन वह अभी तक ऊपर चढ़ा हुआ था। युवक की पहचान फतेहगढ़ साहिब निवासी सोनी सिंह (36) के रूप में हुई है, जो एसी रिपेयरिंग का काम करता है। उसे नीचे उतारने के प्रयास जारी है। अब चार प्वाइंटों में जानिए सारी कहानी दो बच्चों का पिता है युवक टावर पर चढ़ने के बाद सोनी सिंह ने बताया कि वह अपनी पत्नी और ससुर के व्यवहार से परेशान है। उसने आरोप लगाया कि न्याय न मिलने के कारण उसे यह कदम उठाना पड़ा। सोनी सिंह का ससुराल खरड़ के गांव रोड़ा में है। उसकी शादी 28 मई 2014 को हुई थी और उसके एक बेटा व एक बेटी हैं। पत्नी दूसरे युवक से कर रही थी चैट युवक ने टावर पर बैठकर एक वीडियो बनाया, जिसमें उसने दावा किया कि 5 जून की रात उसने अपनी पत्नी को गांव के एक व्यक्ति के साथ चैटिंग करते हुए पकड़ा था। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ था। सोनी सिंह का आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब 1:30 बजे उसकी पत्नी छोटे बेटे और घर में रखे लगभग डेढ़ लाख रुपये लेकर चली गई। जब वह पत्नी की तलाश में ससुराल पहुंचा, तो उसके ससुर ने बेटी के वहां न होने की बात कही। ससुराल वाले हमेशा साथ देते थे सोनी सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी कई बार ससुराल पक्ष उसकी पत्नी को अपने पास रख लेता था और उसे सूचित नहीं करता था। उसका मानना है कि इस बार भी पत्नी को जानबूझकर छिपाया गया है। युवक ने अपने बेटे को वापस दिलाने, डेढ़ लाख रुपये के मामले की जांच करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है। पुलिस उसे मनाने में लगी घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। उन्होंने रातभर युवक को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास किया। थाना सिटी के एसएचओ भी लगातार युवक से संपर्क में रहे और उसे समझाने की कोशिश करते रहे। मंगलवार सुबह 8 बजे तक युवक टावर पर ही मौजूद था और प्रशासन उसे नीचे उतारने के प्रयास में जुटा था।