मोहाली में नशे की होम डिलीवरी:गांव वालों ने काबू किए दो युवक, मुक्तसर से देने आए थे चिट्टा, दो साल से चल रहा खेल

मोहाली में नशे की होम डिलीवरी का मामला सामने आया है। ऐसा ही एक मामला गांव झंझेड़ी में देखने को मिला, जहां कार सवार दो युवक नशे की सप्लाई करने आए थे। उन्हें फोन पर ऑर्डर मिला था। जैसे ही इस बात की सूचना गांव वालों को मिली, उन्होंने दोनों को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों युवक पंजाब के मुक्तसर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पिछले 2 साल से कर रहे थे सप्लाई इस मामले में ग्रामीण अमित खान ने बताया कि ये लोग पिछले दो साल से गांव में नशा सप्लाई कर रहे थे। जब ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली तो उन्होंने इन्हें पकड़ने की योजना बनाई। आज जब ये अपनी गाड़ी में नशा सप्लाई करने आए तो ग्रामीणों ने घेरकर दोनों को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर पुलिस को बुलाया गया और दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस खबर को अपडेट कर रहे हैं….