पंजाब BJP प्रधान सुनील जाखड़ की तबीयत बिगड़ी:छाती में दर्द होने पर अस्तपाल में भर्ती कराया; डॉक्टर्स ने एंजियोग्राफी करवाई

पंजाब बीजेपी के प्रधान सुनील जाखड़ की तबीयत रविवार को अचानक बिगड़ गई है। सुबह उनकी छाती में दर्द उठा था, जिसके बाद उन्हें जांच के लिए फोर्टिस अस्पताल लाया गया। डॉक्टर्स ने तुरंत उपचार शुरू किया। साथ ही उनकी एंजियोग्राफी भी कराई गई। जानकारी के मुताबिक आज बीजेपी के एक डेलिगेशन ने प्रधान सुनील जाखड़ की अगुवाई में पंजाब के गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मुलाकात करनी थी। यह मुलाकात करीब दस बजे होनी थी। मगर, इससे पहले घर पर सुनील जाखड़ की जाखड़ की छाती में दर्द हुआ। इसके बाद उन्होंने सीधे फोर्टिस अस्पताल में चेकिंग करवाने का फैसला लिया। साथ ही अपना गवर्नर हाउस जाने को प्रोग्राम टाल दिया। इसके बाद डेलिगेशन साढ़े दस बजे बीजेपी नेता सुभाष शर्मा की अगुवाई में गवर्नर से मिला। दो दिन पहले चार नेताओं को कराया था बीजेपी में शामिल सुनील जाखड़ इन दिनों राजनीति में एक्टिव है। शुक्रवार को ही उन्होंने पूर्व सांसद व अकाली नेता जगमीत सिंह बराड़ समेत चार नेताओं को पार्टी में शामिल करवाया था। इस मौके पंजाब भाजपा की ओर से आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के सीएम नायब सैनी भी मौजूद थे। इस कार्यक्रम के बाद सीएम आवास घेरने के प्रोग्राम की उन्होंने अगुवाई की थी। प्रदर्शन के दौरान उन्हें चंडीगढ़ पुलिस ने हिरासत में भी लिया था। हम इस खबर को लगातार अपडेट कर रहे हैं...