पंजाब सरकार खरीदेगी 100 मिनी बसें:BS-VI एमिशन फार्म नार्म वाली होगी, टेंडर मांगे, 23 को प्री बिड मीटिंग बुलाई

पंजाब सरकार की तरफ से अब जल्द ही शहरों से गांवों के लिए छोटी मिनी बसें चलाई जाएंगी, ताकि लोगों का सफर आसान हो सके। इसी कड़ी में सरकार ने 100 मिनी बसें खरीदने का फैसला लिया है। अगर सब कुछ सही रहा तो ये बसें फरवरी महीने के आखिरी या मार्च तक पंजाब की सड़कों पर दौड़ने लगेंगी। इस संबंध में सरकार ने टेंडर जारी कर दिया है। इसी महीने 23 जनवरी को टेंडर में शामिल होने वाली कंपनियों की प्री-बिड मीटिंग होगी। इसके बाद फाइनेंशियल बिड बुलाकर आखिरी फैसला होगा। मिनी बस ऑपरेटरो को 505 परमिट दिए ये बसें पेप्सू रोड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन (PRTC) के माध्यम से खरीदी जाएंगी। बसें पर्यावरण-अनुकूल होंगी। ये बसें BS-VI एमिशन नॉर्म वाली सिटी/अर्बन बसें (OBDA प्रकार की) होंगी। उम्मीद है कि इससे लोगों को नए रोजगार के अवसर मिलेंगे। साथ ही इलाके के लोगों को भी फायदा होगा। एक महीना पहले सरकार ने 505 मिनी बस ऑपरेटरों को परमिट दिए थे। सरकार का नियम है कि एक मिनी बस 5 से 6 गांव कवर करेगी। 35 किलोमीटर का चक्कर होगा। ग्रामीण क्षेत्र की 19 हजार किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जाएंगी। इस साल 1300 बसे खरीदेगी सकरार पंजाब सरकार द्वारा इस साल करीब 1300 बसें खरीदने पर काम किया जाएगा। इनमें पंजाब रोडवेज और PRTC के लिए 950 बसें शामिल हैं। उम्मीद है कि किलोमीटर स्कीम के तहत 483 बसें ली जाएंगी। इलेक्ट्रिक बसें और मिनी बसें भी शामिल होंगी। 100 मिनी बसें बेड़े में शामिल होंगी, जो छोटे रूटों पर चलेंगी।