AAP ने रोबी कंग को नवांशहर का हल्का इंचार्ज लगाया:यूथ विंग के रहे स्टेट वाइस प्रेसिडेंट; कैडर्स को एकजुट रखने में निभाई भूमिका
- Neha Gupta
- Jun 14, 2026
आम आदमी पार्टी की तरफ से रोबी कंग को नवांशहर का हल्का इंचार्ज लगाया गया है। इस संबंधी आर्डर पार्टी की तरफ से जारी कर दिए गए है। उन्हें जसप्रीत सिंह रोबी कंग के नाम से भी जाना जाता है। मार्च 2026 में पार्टी ने पंजाब में अपने संगठन को मजबूत करने के लिए उन्हें पंजाब यूथ विंग का स्टेट वाइस प्रेसिडेंट (राज्य उपाध्यक्ष) नियुक्त किया था। कार्यकर्ता से शुरू किया सफर कंग ने अपना राजनीतिक सफर एक कार्यकर्ता के तौर पर शुरू किया था। शुरुआत में वे यूथ विंग के पंजाब सचिव बने। नवांशहर सीट पर आम आदमी पार्टी को सांगठनिक रूप से मजबूत करने और स्थानीय स्तर पर गुटबाजी को दूर कर कैडर्स को एकजुट रखने में उनकी रणनीतिक भूमिका रही है, जिसके कारण वे बहुत ही कम उम्र में जिला अध्यक्ष के पद तक पहुंचे हैं यह खबर अपडेट की जा रही है।

