पठानकोट में कम्युनिटी हॉल का कटारूचक्क ने किया शिलान्यास:15 लाख की लागत से होगा निर्माण; मत्री बोले-विकास की रफ्तार होगी तेज
- Neha Gupta
- Jun 11, 2026
पठानकोट के हल्का भोआ के गांव जसवाली में कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले कम्युनिटी हॉल के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। कटारूचक्क ने कहा कि इस कम्युनिटी हॉल के बनने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद परिवार अक्सर सामाजिक एवं पारिवारिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए महंगे पैलेस बुक नहीं कर पाते, जिससे उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इसी आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए जसवाली गांव में लगभग 15 लाख रुपये की लागत से इस कम्युनिटी हॉल का नींव पत्थर रखा गया है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि निर्माण कार्य को जल्द पूरा करवाकर यह हॉल लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा ताकि गांववासी इसका लाभ उठा सकें। विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं देगी सरकार कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि पंजाब सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के विकास और लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि क्षेत्र के विकास कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। हॉल का निर्माण एक सराहनीय पहल इस दौरान उपस्थित लोगों ने गांव में कम्युनिटी हॉल के निर्माण को एक सराहनीय पहल बताया। उन्होंने सरकार और कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क का आभार व्यक्त किया।

