अमरनाथ यात्रा को लेकर पठानकोट पुलिस हाई अलर्ट पर:3 जुलाई से शुरू हो रही यात्रा को लेकर इंटरस्टेट नाकों पर बढ़ाई सतर्कता, वाहनों की गहन जांच
- Neha Gupta
- Jun 14, 2026
3 जुलाई से शुरू हो रही अमरनाथ यात्रा को लेकर पठानकोट पुलिस हाई अलर्ट पर है। सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए पठानकोट-हिमाचल सीमा स्थित के चक्की पुल पर इंटरस्टेट नाका लगाया गया है, जहां बाहरी राज्यों से पंजाब में प्रवेश करने वाले वाहनों की गहन जांच की जा रही है। संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान किए नाका अहम डीएसपी राकेश शर्मा की देखरेख में चलाए गए इस विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिसकर्मी कारों, बसों, ट्रकों और अन्य वाहनों की तलाशी ले रहे हैं। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान की जांच के साथ-साथ वाहनों के दस्तावेज भी चेक किए जा रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क डीएसपी ने बताया कि अमरनाथ यात्रा के मद्देनजर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर कड़ी नजर रखी जा रही है। पठानकोट को जम्मू-कश्मीर का प्रवेश द्वार माना जाता है और यह जम्मू में प्रवेश करने वाला पहला प्रमुख शहर है। देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालु इसी मार्ग से होकर जम्मू-कश्मीर की ओर रवाना होते हैं, इसलिए सुरक्षा के दृष्टिकोण से पठानकोट का महत्व और अधिक बढ़ जाता है। जम्मू-कश्मीर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा कड़ी पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर जाने वाले प्रमुख मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है ताकि अमरनाथ यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संपन्न हो सके। आने वाले दिनों में भी विशेष नाके लगाकर वाहनों की जांच और सुरक्षा अभियान लगातार जारी रखा जाएगा। पुलिस ने आम लोगों से भी अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। इससे समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सकेगी और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सकेगा।

