पंचकूला में फर्नीचर शॉप संचालक से मास्टर बनकर ठगी:पहले 3 कुर्सी-टेबल ऑर्डर किए, फिर ज्यादा पेमेंट का मैसेज भेज वापस लिए 75 हजार रुपए

हरियाणा के पंचकूला में फर्नीचर शॉप संचालक के साथ साइबर ठगों ने 75 हजार रुपए की ठगी कर दी। पीड़ित दुकानदार की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उस खाते को चेक किया जा रहा है, जिसमें रकम ट्रांसफर हुई है। पंचकूला के सेक्टर-10 निवासी सुरेश कुमार ने बताया कि चंडीगढ़ के इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की 12 MW मार्केट में फर्नीचर शॉप है। उसके पास एक फोन आया, फोन करने वाले ने खुद को चंडीगढ़ के सेक्टर-22 सरकारी स्कूल का मास्टर बताया। मास्टर बने व्यक्ति ने तीन कम्प्यूटर टेबल मांगी। जिस पर उसे अलग-अलग डिजाइन के फोटो भेज दिए। जिसके बाद मास्टर बने शख्स ने तीन अलग-अलग टेबल सेलेक्ट कर लिए। बिना पेमेंट आए, लौटा दिए 75 हजार मास्टर ने पेमेंट के लिए कहा कि वह ऑनलाइन ट्रांसफर कर रहा है। कुछ देर बाद मेरे पास फोन आया कि 8 की जगह 88 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए हैं। जिसका एक मैसेज भी मेरे पास भेजा। उससे कहा कि अपनी पेमेंट रखकर बाकी वापस भेज दो। उसने बिना चेक किए ही 50 व 25 हजार रुपए की पेमेंट ट्रांसफर कर दी। उसके बाद अकांउट चेक किया तो पता लगा कि ऐसी कोई पेमेंट उसके खाते में आई हीं नहीं। जिसके बाद ठगी का अहसास हुआ। चल रही है जांच: SI अभिषेक पंचकूला साइबर थाना के जांच अधिकारी SI अभिषेक ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ 318(4) BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उस खाते के जरिए आरोपी की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरेापी को ट्रैस कर लिया जाएगा।