अमृतसर| भारतीय जनता पार्टी अमृतसर जिला अध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने बीते दिनों पंजाब दौरे पर पहुंचे केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज चौहान से मुलाकात कर उनसे पंजाब के राजनीतिक हालातों, पंजाब के किसानों, मनरेगा के तहत खेत मजदूरों और आवास योजना जैसे कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों तथा पंजाब की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की। अमृतसर पहुंचने पर भाजपा जिलाध्यक्ष हरविंदर सिंह संधू ने अपने साथियों सहित केन्द्रीय मंत्री का पुष्प-गुच्छ व दोशाला देकर स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पंजाब किसान एवं कृषि प्रधान प्रदेश है और कृषि मंत्री शिवराज चौहान यहां आकर प्रसन्न हुए। उन्होंने मौजूदा समय में किसानों को दरपेश आ रही समस्याओं की भी जानकारी हासिल की।



