अबोहर ब्लॉक समिति सदस्य के NRI बेटे की मौत:पिता की जीत की पार्टी में जाने तैयार हुआ, रिवॉल्वर कमर में बांधते वक्त गोली चली
- Admin Admin
- Dec 29, 2025
अबोहर में हलका बल्लूआना की ढाणी सुच्चा सिंह में ब्लॉक समिति सदस्य दर्शन सिंह के NRI बेटे हरपिंद्र सिंह (25) को घर में गोली लग गई। गंभीर हालत में परिजन उसे पहले सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां से उसे बठिंडा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों उसे मृत घोषित कर दिया है। जानकारी के अनुसार, सीतो चौक स्थित एक पैलेस में पिता के पंचायत समिति का चुनाव जीतने पर आज (सोमवार को) पार्टी रखी गई थी। इसी में शामिल होने के लिए शाम करीब साढ़े 6 बजे हरपिंद्र सिंह तैयार हो रहा था। इसी दौरान जब उसने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर कमर में बांधी, तो अचानक गोली चल गई। जो उसके पेट में जा लगी। गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे गोली की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो हरपिंद्र सिंह घायल अवस्था में पड़ा था। उसे तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए फरीदकोट मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हालांकि, परिजन उसे बठिंडा ले गए हैं। परिजनों के मुताबिक, हरपिंद्र सिंह की हालत गंभीर बनी हुई थी। बठिंडा अस्पातल पहुंचे से पहले ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही हलका विधायक गोल्डी मुसाफिर सहित आम आदमी पार्टी के कई नेता और गांव के लोग अस्पताल पहुंचे। दो साल पहले हुई थी शादी हरपिंद्र सिंह के पिता दर्शन सिंह ने हाल ही में पंचायत समिति का चुनाव जीता है। इसी को लेकर एक पार्टी आयोजित की जा रही थी। हरपिंद्र सिंह की दो साल पहले शादी हुई थी। उसकी डेढ़ साल की एक बेटी भी है। वह शादी के लिए ही विदेश से घर आया था। वह अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।



