पालकी संग चले 51 पंडितों ने किया हरिनाम संकीर्तन

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री गीता जयंती महोत्सव कमेटी की ओर से श्री गीता जयंती महापर्व के उपलक्ष्य में श्री राम चौक कम्पनी बाग से भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें विभिन्न संस्थाओं के सदस्यों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरूआत श्री गीता महासम्मेलन से की गई। जिसमें उज्जैन परमादर्श महामंडलेश्वर स्वामी महेश्वरानंद गिरी महाराज, वृंदावन संत प्रियादास महाराज, न्यू दिल्ली आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चंद्रशेखरानंद गिरी महाराज, पं. दीनदयाल शास्त्री, पं. कमलेश शास्त्री, महामंडलेश्वर स्वामी शांता नंद, पं. छीतरमल शर्मा, महंत प्रेमदास, स्वामी शिवा भारती कोट सदीक, पं. ज्योति प्रकाश, पं. विनय तिवारी, पं. पुनीत पाठक, माता बलबीर कौर, पं. कैलाश नाथ पांडे, पं. हरि प्रसाद शर्मा, पं. आदित्य प्रकाश शुक्ला, पं. संजय शर्मा, बाबा कैलाश नाथ, पं. साधु शरम पांडे, पं. केशव राम, पं. रोहित शर्मा, पं. सुरेश मिश्रा, स्वामी धर्म विवेक, पं. भोलानाथ द्विवेदी, पं. प्रेम शर्मा, पं. भगवती प्रसाद, पं. ओम प्रकाश व 50 से अधिक ब्राह्मण शामिल होकर भक्तों को प्रवचनों के माध्यम से मंत्रमुग्ध किया। श्री राम चौक से चली यात्रा प्रवचनों के बाद भक्तों ने श्रीराम चौक (कंपनी बाग) से श्री गीता जयंती शोभायात्रा प्रारंभ की गई। भक्तों ने पालकी को रंग-बिरंगी फूलों से सुसज्जित भव्य भगवद् गीताजी की पालकी सम्मिलित किया गया। श्री गीता जयंती शोभायात्रा में 51 ब्राह्मण पालकी के साथ चल रहे हरिनाम संकीर्तन कर रहे थे। भजन पार्टी ने श्री गणेश वंदना, अज्ज नचना श्याम दे नाल अज्ज मैनूं नच लैन दे.. जैसे भजन सुनाए। पूरे मार्ग पर लंगर लगे पूरे रास्ते में भक्तों ने आलू-पूरी, फलों, मिठाइयों का लंगर लगा और पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया और भगवान की महिमा का गुणगान किया। पक्का बाग में संपन्न शोभायात्रा श्रीराम चौक कंपनी बाग से चलकर भगवान वाल्मीकि चौक, बस्ती अड्ढा, पटेल चौक, माईं हीरां गेट, अड्डा टांडा, अड्डा होशियारपुर, खिंगरां गेट, भगत सिंह चौक, फगवाड़ा गेट, मिलाप चौक से होती हुई श्री सनातन धर्म जनता मंदिर पक्का बाग में विधिवत पूजन करके समापन की गई।