पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता का निधन:72 साल की उम्र में आखिरी सांस ली; हंसराज हंस-जसबीर जस्सी के गुरू रह चुके थे
- Admin Admin
- Dec 22, 2025
मशहूर पंजाबी सिंगर मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी का निधन हो गया है। उन्होंने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। वे बेटे के साथ जालंधर के देओल नगर में रहते थे। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रहे थे। जालंधर के अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। वे मशहूर सिंगर हंसराज हंस और जसबीर जस्सी के म्यूजिक गुरु रह चुके थे। पूरन शाह कोटी के निधन पर पंजाबी म्यूजिक और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई कलाकारों और प्रशंसकों ने गहरा दुख जताया है। सोशल मीडिया के जरिए मास्टर सलीम और उनके परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त की जा रही हैं। परिवार इस समय गहरे सदमे में है। कई दिग्गजों के गुरु रहे मास्टर सलीम के पिता पूरण शाह कोटी कई दिग्गज सिंगर्स के गुरु रहे हैं। उन्होंने पंजाबी सिंगर और पूर्व सांसद हंसराज हंस को भी गाने का हुनर दिया। हंसराज हंस की कई फोटोज उनके साथ देखने को मिली है।



