जालंधर में ढाबे पर पेट्रोल बम से आगजनी की कोशिश:लड़की से छेड़छाड़ करने पर हुआ विवाद, बोतलों में पेट्रोल भरकर फेंका
- Admin Admin
- Dec 21, 2025
जालंधर शहर के गढ़ा चौक स्थित पार्षद पति कृपाल पाली के ढाबे पर देर रात कुछ युवकों ने पेट्रोल बम फेंके और आग लगानी कोशिश की। इससे समय अफरा-तफरी मच गई। नशे में धुत युवकों ने पेट्रोल बम फेंका। गनीमत रही कि आग नहीं लगी। इससे बड़ा हादसा टल गया। घटना की सुचना पुलिस दे दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी घटना शनिवार रात की है। विवाद एक लड़की से छेड़छाड़ से शुरू हुआ था। उस समय लोगों के एकत्र होने पर नशे में धुत आरोपी युवक मौके से भाग गए थे। लेकिन बाद में आकर वारदात की लॉटरी स्टॉल का पता पूछने आए, लड़की से करने लगे छेड़खानी ढाबे पर मौजूद पार्षद पति कृपाल पाली के भतीजे लक्की ने बताया कि शनिवार रात करीब 9 बजे दो युवक स्कूटी पर सवार होकर ढाबे पर पहुंचे। वे एक लॉटरी स्टॉल के बारे में पूछताछ करने लगे तो उन्होंने जानकारी न होने की बात कही। इसके बाद दोनों युवक ढाबे पर सामान लेने आई एक लड़की से छेड़छाड़ और बदतमीजी करने लगे। लड़की के विरोध करने पर आरोपी हाथापाई पर उतर आए। लोगों के इकट्ठा होने पर दोनों युवक फरार हो गए। सिंलडर तक पहुंच जाते पेट्रोल से भरे बोतल तो होता बड़ा हादसा कुछ समय बाद तीन युवक दोबारा लौटे और बोतलों में पेट्रोल भरकर ढाबे की ओर फेंकते हुए आग लगाने का प्रयास किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से भाग निकले। उस समय ढाबे में तीन-चार ग्राहक भी मौजूद थे। यदि आग सिलेंडर तक पहुंच जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान कर रही पुलिस सूचना मिलते ही थाना नंबर 7 की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना कर जांच शुरू की। थाना प्रभारी बलविंदर सिंह ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।



