जालंधर में सुअर के शिकार का VIDEO:गेहूं के खेत में गोली मारी, गिरकर तड़पता रहा जानवर, उठाने के लिए भागा युवक
- Admin Admin
- Dec 20, 2025
जालंधर के ग्रामीण एरिया से सुअर के शिकार का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को लाइव शूट किया गया है। इसमें गेहूं के खेतों में भागते हुए सुअर पर फायरिंग की जा रही है। पहले एक गोली चलाई जाती है तो सुअर बचने के लिए तेजी से भागने लगता है। इसके बाद दूसरा फायर किया जाता है जो सीधे उसके पेट में लगता है। इसके बाद सुअर वहीं पर गिर जाता है और तड़पने लगता है। लवप्रीत नाम के इंस्टा अकाउंट से ये विडियो शेयर की गई है। इस पर कई पशु प्रेमियों ने आपत्ति भी जताई है और लिखा है कि इस तरह से बेजुबानों का शिकार करना ठीक नहीं है। जहां पर शिकार किया गया है वहां जालंधर नंबर PB 08 की बाइक भी खड़ी है। देखें सुअर के शिकार के 2 VIDEOS राइफल के साथ शिकार करने निकले युवक वीडियो में युवक जंगली सुअर का शिकार करने के लिए निकले हैं। गेहूं की फसल में घूमते सुअर को वो घेर लेते हैं। इसके बाद उस पर एक फायर करते हैं। ये फायर मिस हो जाता है। आवाज सुनने के बाद सुअर तेज भागने लगता है। इसके बाद युवक दूसरा फायर करता है। जो सुअर के पेट में लगता है और वो वहीं पर गिर जाता है। गोली लगने के बाद खेत में तड़पने लगता है बेजुबान पेट में गोली लगते ही सुअर वहीं पर ढेर हो जाता है। काफी देर तक वो तड़पता रहता है। एक युवक शिकार के इस वीडियो को मोबाइल पर शूट करता रहता है। वहीं जैसे ही बेजुबान गिरता है तो उसे उठाने के लिए एक युवक खेत की तरफ दौड़ लगाता है। लोगों ने शिकार के वीडियो को ठहराया गलत याद संधु नाम के एक इंस्टा यूजर ने इस वीडियो पर लिखा कि ये बहुत ही गलत बात है। मैं भी किसी वक्त पर इसी तरह से शिकार करता था। अब मुझे इस बात का बहुत पछतावा है। किसी बेजुबान को इस तरह से भगा-भगाकर मारना सही नहीं है। सोचो आपको भी कोई इसी तरह भगा-भगाकर मारे तो कैसा लगेगा। इसी तरह से एक और यूजर ने लिखा कि- कई लोग कमेंट्स में लिखे जा रहे हैं कि इसको (सुअर को) मारना बुरी बात है, तुझे भी एक दिन पाप लगेगा। तुझे भी लेखा-जोखा (हिसाब) देना पड़ेगा। ये बस कमेंट करने वाले लोग ही होते हैं, भले ही खुद न जाने कितने पाप करते हों। खेत में जो मजदूर काम करता है, ये लोग उसे पूरी दिहाड़ी नहीं देते, उसे अच्छी रोटी नहीं देते और चटनी के साथ रोटी खिलाते हैं, तब इन्हें अपना पाप नहीं दिखता कि हम कितने पाप कर रहे हैं। यह बेचारा किसान क्या करे? एक मादा सुअर 20-20 बच्चे देती है, पूरा झुंड होता है इनका। हमें पता है इनका। किसान इतने दुखी और परेशान हैं क्योंकि ये जानवर फसल को जड़ से उखाड़ कर फेंक देते हैं। एक जमींदार को ही पता होता है कि ये कितना नुकसान करते हैं। ऐसे में उसे मारना एक मजबूरी बन जाती है। जालंधर के नूरमहल साइड की वीडियो जिस इंस्टा आईडी से ये वीडियो अपलोड किया गया है, उस पर अधिकतर रील जालंधर के नूरमहल साइड के एरिया की हैं। घटनास्थल पर खड़ी बाइक का नंबर भी जालंधर का है। इस बाइक पर बिना सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगी है जिससे इसका एड्रेस ट्रेस नहीं हो पाया है। हालांकि कई अन्य वीडियो में यूजर ने स्टंट के वीडियो अपलोड किए हैं। सर्दियों में गेहूं की फसल का करते हैं नुकसान सर्दियों में धूप सेंकने और गेहूं की फसल को चरने के लिए जंगल और झाड़ियों में छिपे रहने वाले जानवर बाहर निकल आते हैं और ये गेहूं की फसल का नुकसान करते हैं। किसान इनसे फसल को बचाने के लिए कई तरह के उपाय करते हैं। कई किसान पटाखे फोड़कर तो कई जाल बिछाकर जंगली जानवरों को पकड़ते हैं। पंजाब जंगलात विभाग के अधिकारियों का भी कहना है कि सर्दियों में जंगली जानवर खेतों की तरफ फसल चरने के लिए निकलते हैं। कई बार ये रास्ता भटककर गांवों में भी घुस जाते हैं।



