जालंधर| श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित मिसेज इंडिया प्राइड ऑफ नेशन में जालंधर की निधि शर्मा तीसरी रनरअप पर रहीं। पूरे देश से 123 प्रतिभागी महिलाओं ने इसमें हिस्सा लिया था। यह जानकारी वीरवार को पूर्व पार्षद डॉ. सुनीता रिंकू ने दी। उन्होंने कहा कि निधि शर्मा का जज्बा महिलाओं के लिए प्रेरणादायक है। यह देश का प्रमुख आयोजन है। इसका मकसद नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है। यह 2025 का ताजा आयोजन 7वें वर्ष में हुआ। पहली बार यह दूसरे देश में आयोजित किया गया है।



