जालंधर | वार्ड 40 के तिलक नगर में खाली प्लॉट में कचरा जमा होने से लोग परेशान हैं। हालांकि प्रशासन ने मानूसन में खाली प्लॉट में कचरा होने पर मालिक के चालान काटने का काम शुरू किया था। इसमें प्लॉट मालिक से सफाई का खर्च भी लेना था। अब सिटी में कई लोगों के चालान भी काटे गए थे, लेकिन तिलक नगर में खाली प्लॉट में कचरे का ढेर लगा है। इसके लिए लोग निगम और प्रशासन में बार-बार शिकायत दर्ज करा रहे हैं। इसके बावजूद भी खाली प्लॉट की सफाई का काम नहीं हो सका है।



