होशियारपुर DSP बबनदीप सस्पेंड:पटियाला लॉ विवि में पुलिस अधिकारियों से किया था मिसविहेव, DGP से हुई थी शिकायत

जालंधर से ट्रांसफर होकर होशियारपुर DSP हेडक्वार्टर लगाए गए बबनदीप को पुलिस विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। DGP पंजाब ने सस्पेंशन के संबंध में लेटर जारी किया है। इसमें कहा गया है कि DSP हेडक्वार्टर होशियारपुर को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड किया जाता है। DGP दफ्तर से जारी लेटर में कहा गया है कि DSP बबनदीप को 7वीं इंडियन रिजर्व बटालियन कपूरथला में अटैच कर दिया गया है। तुरंत प्रभाव से उनको पुलिस हेडक्वार्टर छोड़कर बटालियन में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है। पटियाला की राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी में हुआ था विवाद DGP दफ्तर से जारी लेटर में कहा गया है कि DSP बबनदीप ने पटियाला लॉ यूनिवर्सिटी में कोर्स के दौरान पुलिस अफसरों के साथ मिसबिहेव किया था। इसकी शिकायत DGP को की गई थी। लेटर में ये भी लिखा गया है कि डीएसपी बबनदीप ने पुलिस अधिकारियों के साथ विवाद भी किया था। वह 17 नवंबर 2025 से 22 नवंबर 2025 तक राजीव गांधी लॉ यूनिवर्सिटी में किसी कोर्स पर गए थे। इसी दौरान विवाद हुआ। विवाद क्या है, इसके बारे में पुलिस विभाग ने जानकारी नहीं दी है। 10 दिन पहले जालंधर से होशियारपुर हुए थे ट्रांसफर ACP बबनदीप सिंह को जालंधर कैंट से बदलकर डीएसपी हेडक्वार्टर होशियारपुर लगाया गया था। 10 दिन पहले ही पुलिस विभाग की तरफ से कई पुलिस अधिकारियों की बदलियां की गई थीं जिनमें जालंधर कैंट में एसीपी तैनात बबनदीप को डीएसपी हेडक्वार्टर लगाया गया था।