गांव-मंडाली में प्रवासी ने किया पंजाबी का कत्ल:पंजाबी किसान ने प्रवासी को कुछ दिन पहले थपड़ मारा,उसने हमला कर कत्ल कर दिया
- Admin Admin
- Dec 28, 2025
नवां शहर के सटे गांव मंडाली में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां खेतों में काम करने वाले एक प्रवासी मजदूर ने अपने परिवार के साथ मिलकर एक पंजाब के किसान की कथित तौर पर पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान दविंदर सिंह पुत्र अजीत सिंह, निवासी गांव मंडाली जिला नवां शहर के रूप में हुई है। कुछ दिन पहले थप्पड़ मारने से शुरू हुआ विवाद जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर दविंदर सिंह और प्रवासी मजदूर के बीच कहासुनी हुई थी। इसी दौरान दविंदर सिंह ने प्रवासी मजदूर को थप्पड़ मार दिया था। इसी रंजिश के चलते प्रवासी मजदूर और उसके परिवार ने मिलकर दविंदर सिंह पर हमला कर दिया। घर में हुई मारपीट, किसी वस्तु से किया वार मृतक की पत्नी पलविंदर कौर ने बताया कि उनके घर में रह रहा प्रवासी मजदूर पहले गाली-गलौज करने लगा। जब उनके पति दविंदर सिंह ने उसे रोका तो मजदूर ने गुस्से में आकर हाथापाई शुरू कर दी और किसी भारी वस्तु से वार कर दिया, जिससे दविंदर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत घटना के बाद दविंदर सिंह को तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में तैनात डॉक्टरों ने बताया कि दविंदर सिंह को मृत अवस्था में लाया गया था। डॉक्टरों के अनुसार मौत के असली कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। शव सिविल अस्पताल के मोर्चरी में रखा गया मृतक का शव फगवाड़ा के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस कर रही है मामले की गहन जांच पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और बयान दर्ज करने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव मंडाली में तनाव का माहौल बना हुआ है।



