कोट किशन चंद के मां अन्नपूर्णा मंदिर में करवाई श्रीमद् भागवत कथा
- Admin Admin
- Nov 30, 2025
भास्कर न्यूज | जालंधर मां अन्नपूर्णा मंदिर कोट किशन चंद में भक्तों की ओर से अन्नपूर्णा जयंती के उपलक्ष्य में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया। पंडित विष्णु प्रसाद जोशी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया। तत्पश्चात मंदिर की महिला संकीर्तन मंडल की सदस्यों ने कलश यात्रा निकाली। कलश यात्रा ब्रह्म कुंड, वृन्दा मंदिर की परिक्रमा की गई। दोपहर बाद भागवत कथा प्रारंभ हुई। कथा वाचक पतित पावन दास अर्थात पंडित पंकज शर्मा ने हरिनाम की धुन के साथ कथा प्रारंभ की। श्रीमद्भागवत का जगत में वेदव्यास जी के मुखारविंद से नारद जी की प्रेरणा से प्रादुर्भाव हुआ। ज्ञान और वैराग्य को पुष्ट करने के लिए नारद जी ने हरिद्वार में भागवत कथा का आयोजन किया। महाराज जी ने बताया कि भागवत से हमें भक्ति ज्ञान वैराग्य और त्याग की प्रेरणा मिलती है। इसके पश्चात भागवत माहात्म्य की कथा सुनाई। कार्यक्रम के अंत में भक्तों ने प्रभु की भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।



