मूसेवाला की मां का पुतला जालाया-10 लाख का नोटिस:पूछा-किसके इशारे पर किया, जालंधर में क्रिश्चियन समुदाय ने फूंका था चरण कौर का पुतला

जालंधर में सिद्धू मूसेवाला की मां चरन कौर का पुतला फूंकने के मामले में नया मोड़ आया है। सिद्धू मूसेवाला की मां ने अपने वकील के जरिए क्रिश्चियन ग्लोबल एक्शन कमेटी को 10 लाख का लीगल नोटिस भेजा है। नोटिस के जरिए सिद्धू की फैमिली की तरफ से वकील गुरविंदर संधू ने पूछा है कि ये सब किसके इशारे पर किया गया है। लीगल नोटिस में कहा गया है कि उनके खिलाफ ये सब किसी के इशारे पर किया गया है। उसका नाम बताया जाए। इसके साथ ही 15 दिन के अन्दर उनसे लिखित माफी मांगी जाए। ये माफीनामा को अखबारों में भी पब्लिश करवाया जाए। इसके साथ ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी इसे अपलोड किया जाए। 10 लाख की राशि चरन कौर को दी जाए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो वो कमेटी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगी। खबर को अपडेट किया जा रहा है