रजत जयंती ."विरासत' थीम पर दी सांस्कृतिक प्रस्तुति

जालंधर| सेठ हुकम चंद एसडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल, संगल सोहल - वारियाना, में रजत जयंती समारोह मनाया गया। इस समारोह के मुख्य अतिथि सीबीएसई के रीजनल अधिकारी संजय कुमार बिष्ट थे। उनका स्वागत अध्यक्ष नरेश बुधिया, विनोद दादा, परवीन दादा, रमन कुमार बुधिया और प्रधानाचार्या प्रियंका शर्मा ने किया। कार्यक्रम में " विरासत' थीम पर एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई। यह प्रस्तुति स्कूल की 25 साल की यात्रा को मना रही थी। प्रमुख व्यक्तियों, सेवानिवृत्त शिक्षकों और 25 वर्षों तक स्कूल को सहयोग देने वाले स्टाफ सदस्यों को सम्मान के प्रतीक प्रदान किए गए। मुख्य अतिथि ने स्कूल स्मारिका का उद्घाटन किया । पूर्व छात्रा ज्योतिका टांगरी विशिष्ट अतिथि थीं।