जालंधर में खेतों से मिला शव:पुलिस ने शव को सिविल की मार्च्युरी में रखवाया, ठंड लगने से मौत की आशंका
- Admin Admin
- Dec 31, 2025
जालंधर के मकसूदा एरिया में खतों से एक व्यक्ति का शव मिला है। शव खेतों के बीचों-बीच बने कच्चे रास्ते में पड़ा था। यहां आस-पास कुत्ते मंडरा रहे थे। सुबह खेत की तरफ गए लोगों ने शव को देखा और थाना मकसूदां पुलिस को सूचित किया। थाना मकसूदा की पुलिस ने माैके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जालंधर सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई तो युवक की पहचान अमृत के तौर पर हुई है। युवक की उम्र 28-29 साल के करीब लग रही है। पुलिस का कहना है कि शरीर पर चोटों के निशान नहीं है। प्राथमिक जांच में मौत ठंड के कारण हुई लग रही है। बाकी ज्यादा पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पाएगा। जीजा ने बताया-दोस्त के साथ एक दिन पहले निकला था अमृत जीजा सूरज ने बताया कि अमृत नूरपुर गांव का करने वाला है। वह कल सुबह 11 बजे दोस्त के साथ घर से निकला था लेकिन, घर नहीं लौटा। देर रात तक नहीं आने पर सुबह वह दोस्त के घर गए तो पता चला कि वह भी घर नहीं आया है। इसके बाद परिवार ने आसपास तलाश शुरू की। इसके बाद उनको पता चला है कि रेरू के पास किसी की डेडबॉडी मिली है। शक होने पर वह गए तो लाश अमृत की निकली। परिवार का कहना है कि उन्हें शक है कि दोस्त ने ही उसकी हत्या की है। भूत कालोनी के पास पड़ा था शव, अभी पहचान नहीं हो पाई थाना मकसूदा के अधीन आती भूत कालोनी के पास खेतों की पगडंडी पर शव पड़ा था। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी खुद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस की तरफ से मृतक की पहचान को लेकर पूछताछ की गई जिसके बाद उसकी पहचान हो पाई लेकिन मौत के सही कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि शव मिलने को लेकर आसपास के थानों को सूचित कर दिया गया है। अभी तक परिवार की तरफ से कोई संपर्क नहीं किया गया है।



