कपूरथला में संदिग्ध हालत में किसान की मौत:बेडरूम में मिला शव, परिजन बोले-लाइसेंसी राइफल से अचानक चली गोली, साथ लेकर सोता था
- Admin Admin
- Dec 25, 2025
कपूरथला के सुल्तानपुर लोधी सबडिवीजन के गांव चकपत्ती बालू बहादुर में एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि किसान की लाइसेंसी 12 बोर की राइफल से अचानक गोली चलने से उसकी जान चली गई। गोली की आवाज सुनकर पत्नी कमरे में पहुंची तो पति का शव खून से लथपथ मिला। घटना रात करीब 8 बजे की है। मृतक की पहचान 60 वर्षीय बलकार सिंह के रूप में हुई है। घटना के समय बलकार सिंह अपनी पत्नी के साथ घर पर अकेले थे। इसी दौरान उनकी लाइसेंसी राइफल से गोली चलने की आवाज आई। पत्नी ने बेडरूम में जाकर देखा तो बलकार सिंह का शव पड़ा था। उन्होंने तत्काल अन्य परिजनों और पुलिस को सूचना दी। विदेश में रहते हैं दोनों बेटे परिवार के सदस्यों ने बताया कि बलकार सिंह की बेटी शादीशुदा है, जबकि उनके दोनों बेटे विदेश में रहते हैं। परिवार ने फिलहाल किसी पर शक जाहिर नहीं किया है और इसे लाइसेंसी राइफल से गलती से चली गोली के कारण हुई मौत बताया है। सूचना मिलने पर थाना कबीरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही, लाइसेंसी राइफल को भी जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। राइफल साथ लेकर ही सोता था सरबजीत सिंह थाना कबीरपुर के इंचार्ज एसआई सरबजीत सिंह ने बताया कि बलकार सिंह अपनी राइफल साथ लेकर ही सोते थे। उनकी पत्नी भी लंबे समय से बीमार है। रात को अचानक राइफल से गोली चलने के कारण उनकी मौत हो गई। गुरुवार को शव का पोस्टमॉर्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।



