लुधियाना में तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर:ससराली गांव का पंच घायल, टांगों और छाती पर लगी चोटें, ड्राइवर फरार
- Admin Admin
- Dec 20, 2025
पंजाब के लुधियाना में रात के समय कोहरा इतना अधिक सड़क पर पड़ रहा है कि एक्सीडेंट होने शुरू हो गए है। राहों रोड पर एक तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने सड़क किनारे खड़े होकर बातें कर रहे बाइक सवार और एक्टिवा सवार व्यक्तियों को जबरदस्त टक्कर मारी। टक्कर लगने के बाद उनका बाइक और एक्टिवा करीब 10 फूट दूर जा गिरे। एक्टिवा सवार का तो बचाव हो गया लेकिन बाइक सवार की छाती और टांग पर चोट आई है। उसे सास लेने में भी काफी दिक्कत हो रही थी। शक है कि बाइक सवार की टांगें टूट गई है। घायल का नाम अर्जुन सिंह है। रात साढ़े 11 बजे हुआ हादसा जानकारी देते हुए घायल अर्जुन सिंह ने कहा कि वह गांव ससराली के पंच है। वह गुरु विहार अपने किसी काम से गया था। वह वापस लौट रह था तो करीब साढ़े 11 बजे रात को राहों रोड पर तेज रफ्तार कार ड्राइवर ने उन्हें साइड मारी जिस कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया और वह अपने दोस्त सहित सड़क पर गिर गए। घायल अर्जुन ने कहा कि कार ड्राइवर को उन्होंने पीछे से आवाजें भी लगाई लेकिन वह फरार हो गया। किसी तरह राहगीरों की मदद से थाना मेहरबान की पुलिस को सूचना दी है। मौके पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने उनकी मदद की है। उन्हें शक है कि उनके घुटने से हड्डी टूट गई है। उधर, थाना मेहरबान की पुलिस ने कहा कि ये इलाका बस्ती जोधेवाल का पड़ता है वह उन्हें सूचित कर देंगे। घायल को प्राथमिक उपचार दिया गया है।



