लुधियाना में बेकाबू बस ने मासूमों को कुचला:5 लोग घायल, बस स्टैंड के बाहर ई-रिक्शा और बाइक को टक्कर मारी; ब्रेक फेल होने से हादसा
- Admin Admin
- Dec 11, 2025
पंजाब के लुधियाना में बस स्टेंड के बाहर एक बेकाबू बस की टक्कर से 3 लोग घायल हो गए। बस की टक्कर के बाद लोग काफी दूर जाकर गिरे। नंगल से आ रही बस ने ई-रिक्शा और बाइक को रौंद दिया, जिससे 5 से 6 लोगों को गंभीर चोटें आई। बस का ड्राइवर जसवंत सिंह मौके से फरार है। हादसा ब्रेक फेल होने से बताया जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस कर्मी कुलवंत सिंह ने बताया कि जैसे ही बेकाबू बस ने ई-रिक्शा को वो सामने ही खड़े थे। टक्कर के बाद वो भाग कर घटनास्थल पर पहुंचे। एक लड़की की टांग पर गंभीर चोट लगी है। बाकी कुछ लोगों के सिर पर भी चोट है। इन घायलों को अस्पताल भेजा गया है। प्रत्यक्षदर्शी मेवा सिंह ने बताया कि वो जीरा से लुधियाना एनओसी लेने आए थे। उन्होंने देखा कि बस काफी दूर से कुछ लोगों को टक्कर मारती आई। बस की स्पीड काफी तेज थी। बस में लोग भी बैठे हुए थे। खबर को हम लगातार अपडेट कर रहे हैं...



