लुधियाना में कंटेंट क्रिएटर की गिरफ्तारी का मामला:फ्रेड लिस्ट पर पुलिस की नजर,बैंक खातों की भी जांच शुरू,ISI से कनेक्शन का शक

पंजाब के लुधियाना में साइबर क्राइम पुलिस ने सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली पोस्ट डालने वाले युवक पर FIR दर्ज कर उसे रोपड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी का ISI लिंक होने का भी शक है और पुलिस इसको लेकर जांच कर रही है। इस केस में पुलिस अब आरोपी के सोशल अकाउंट की फ्रेंड लिस्ट पर नजर बनाई हुई है। बैंक खातों की भी पुलिस कर रही जांच आरोपी की फ्रेंड लिस्ट में चैक किया जा रहा है कि वह किस तरह के लोगों के टच में है। उसके मोबाइल आदि की भी गहनता से जांच की जा रही है। आरोपी के बैंक खातों को लेकर पुलिस जांच कर रही है। उसके पास कितनी संपती है और कैसे बनाई गई है इसे लेकर भी अधिकारी रिपोर्ट बना रहे है। अधिकारियों को शक है कि आरोपी को ISI के जरिए फंडिग हो सकती है। लगातार लंबे समय से सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने के कारण पुलिस नेटवर्किंग की हर उस कड़ी तक पहुंच रही है जो आरोपी से जुड़ी हुई है। पुलिस ने कहा कि कंटेंट क्रिएटर सोशल मीडिया पर लोगों को उकसाने वाली पोस्ट शेयर करता था। आरोपी हिंदू-सिख युवकों के खिलाफ पोस्ट करता था। आरोपी 2019 से X पर सक्रिय पुलिस कमिश्नर स्वप्न शर्मा ने बताया था कि गिरफ्तार आरोपी अर्शदीप सिंह सैनी अपने X (पूर्व में ट्विटर) हैंडल @the_lama_singh पर लगातार भड़काऊ, सांप्रदायिक और समाज में नफरत फैलाने वाले कंटेंट शेयर कर रहा था। विभिन्न धर्मों को निशाना बना रहा था अर्शदीप 2019 से X पर सक्रिय है और उसके लगभग 13,000 फॉलोअर्स हैं। प्रारंभिक जांच में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन ने पाया कि आरोपी सिख, हिंदू और मुस्लिम समुदायों को भड़काने वाले पोस्ट डालता था और पोस्ट में भिंडरावाला का नाम लेकर गलत बयानी करता था। सुनियोजित रणनीति के तहत पोस्ट का शक पुलिस का कहना है कि उसके फॉलोअर्स की गतिविधियों और प्रोफाइल्स से भी यह संकेत मिलता है कि किसी सुनियोजित रणनीति के तहत नफरत फैलाने की कोशिश की जा रही थी। आरोपी सिख युवाओं के खिलाफ भी भिंडरावाला को सही दर्जा न देने को लेकर पोस्ट करता है। 2014 में गया था UK पुलिस ने दर्ज की FIR: पुलिस ने इस मामले में 28 नवंबर 2025 को FIR नंबर 64 भारतीया न्याय संहिता (BNS) और आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज की है। आरोपी को रोपड़ से गिरफ्तार किया है। कोर्ट से पुलिस रिमांड भी लिया जाएगा। आरोपी 2014 में UK से गया था। अभी कुछ समय पहले ही वह भारत लौटा है।