लुधियाना में शादी समारोह में फायरिंग का मामला:पुलिस समक्ष आरोपी अंकुर का कबूलनामा-दूल्हे ने खुद दिया था शादी का न्योता
- Admin Admin
- Dec 12, 2025
पंजाब के लुधियाना में 30 नवंबर को पक्खोवाल रोड पर बाठ कासल मैरिज पैलेस में हुई फायरिंग के मामले में आरोपी अंकुर को पुलिस ने पकड़ लिया था। अंकुर के कबूलनामे के बाद दूल्हे वरिंदर कपूर के दावों की पोल खुल गई है। वरिंदर कपूर ने कहा था कि 30 नवंबर को उसकी शादी में अंकुर और शुभम मोटा गिरोहों के बीच हुई झड़प में उसने किसी भी अपराधी को आमंत्रित नहीं किया था। इस झड़प में दो मेहमानों की जान चली गई थी। आरोपी अंकुर ने पूछताछ में कबूल किया कि उसे दूल्हे से निमंत्रण कार्ड और मिठाई का डिब्बा मिला था। दूल्हा जान बचाने के लिए बोल रहा झूठ आरोपी अंकुर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि दूल्हा वरिंदर कपूर खुद उसे शादी और रिसेप्शन के लिए निमंत्रण देने आया था और निमंत्रण कार्ड अभी भी उसके घर पर पड़ा है। अंकुर ने कहा कि अब दूल्हा सिर्फ अपनी जान बचाने के लिए झूठ बोल रहा है। पुलिस ने भी बताया था कि शुभम मोटा को भी दूल्हे ने आमंत्रित किया था। गौरतलब है कि झड़प में दो मेहमान-वासु चोपड़ा और नीरू छाबड़ा दूल्हे की मौसी की गोली लगने से मौत हो गई थी। एक अन्य व्यक्ति जतिंदर कुमार डाबर जो अंकुर के समूह से एफआईआर में नामित आरोपी है। उसे भी गोली लगी थी। डाबर पर झड़प में अपने लाइसेंसशुदा हथियार के इस्तेमाल करने और गोलियां चलाने का आरोप है। मुख्यारोपी शुभम अभी भी है फरार इस मामले में पुलिस ने पहले ही झड़प के मामले में नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी, शुभम मोटा अभी फरार है। शुभम मोटा को इस केस में मुख्य आरोपी माना जा रहा है और जिस पर लगभग 16 आपराधिक मामले अब चल रहे हैं। राजनेताओं के साथ है शुभम की घनिष्ठता पता चला है कि शुभम की कुछ वरिष्ठ राजनेताओं के साथ घनिष्ठता है और उसे अक्सर उनके और शहर के अन्य प्रमुख व्यक्तियों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए देखा जाता था। दूल्हे को भी आपराधिक तत्वों को आमंत्रित करने के लिए मामले में आरोपी बनाया गया है। सूत्रों ने पुष्टि की है कि कुछ राजनेताओं ने इन गैंगस्टरों को आश्रय दिया था। पुलिस संदिग्धों के ठिकानों पर कर रही छापेमारी केस के शुरू में इन आरोपियों के पक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से इन नेताओं ने संपर्क करने की भी कोशिश की थी, लेकिन पुलिस के सीनियर अधिकारियों ने इन राजनेताओं को स्पष्ट कर दिया है कि आरोपियों ने दो निर्दोष मेहमानों की हत्या की है और वे किसी भी दया के पात्र नहीं हैं। पुलिस टीमें पहले ही पंजाब और अन्य राज्यों में आरोपियों के संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही हैं। पुलिस कमिश्नर स्वपन शर्मा इस केस में पूरी निगरानी कर रहे है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दो निर्दोषों की हत्या की गई है इसलिए आरोपियों को बख्शा नहीं जाएगे।



