लुधियाना में फ्लैट विवाद के बाद कर्मचारियों को धमकी:दफ्तर में घुसकर किया हंगामा, पुलिसकर्मी का बनाया दबाव, FIR दर्ज
- Admin Admin
- Nov 28, 2025
पंजाब के लुधियाना में थाना सदर की पुलिस ने एक बिल्डर कंपनी के कर्मचारियों को धमकी देने और दफ्तर में हंगामा करने के आरोप में आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इनमें एक अज्ञात पुलिसकर्मी भी शामिल है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि एक वरिष्ठ अधिकारी ने मुख्य आरोपी के कहने पर उसे फोन पर धमकी दी थी। आरोपियों में से एक की पहचान गुरविंदर सिंह के रूप में हुई है जबकि बाकी की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। जालंधर निवासी वरिंदर सिंह ने मामले की शिकायत पर दर्ज करवा FIR करवाई है। वरिंदर सिंह कंपनी में परियोजना निदेशक हैं। कंपनी से संपर्क ना करने पर किया था आवंटन रद्द वरिंदर सिंह ने बताया कि गुरविंदर सिंह ने पक्खोवाल रोड स्थित उनकी परियोजना में फ्लैट बुक किए थे और एक फ्लैट के लिए 1 लाख रुपए अग्रिम भुगतान किया था। शिकायतकर्ता ने दावा किया कि इसके बाद आरोपी ने कभी भी कंपनी से संपर्क नहीं किया और न ही आवश्यक राशि जमा करवाई। जिसके बाद आवंटन रद्द कर दिया गया। 23 नवंबर को कार्यालय में घुसकर आरोपियों ने धमकाया वरिंदर सिंह आगे बताया कि 23 नवंबर को आरोपी अपने साथियों के साथ प्रबंध निदेशक सुखदेव सिंह के कार्यालय में घुस गया और हंगामा किया। उसके साथ जो लोग थे उनमें एक व्यक्ति खुद को पुलिस कर्मी बता रहा था। आरोपियों ने ऐसा नाटक किया जैसे उनके पास बंदूक हो। वह कर्मचारियों को धमकियां देते हुए कार्यालय से चले गए। पूरी घटना कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरविंदर सिंह के कहने पर उसे फोन किया था और समझौते के लिए दबाव डाला था। उसने अधिकारी से मिली कॉल के प्रमाण के तौर पर मोबाइल फोन से स्क्रीनशॉट पुलिस को दिए हैं। मामले की जांच कर रहे ASI हरचरण सिंह ने मीडिया को बताया कि आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 319(2) (प्रतिरूपण द्वारा धोखाधड़ी), 332 (C) (अपराध करने के लिए घर में अतिचार), 351(2) (आपराधिक धमकी) और 3(5) (अपराध करने के लिए घर में अतिचार) के तहत FIR दर्ज की गई है। पुलिस जांच पूरी करने के बाद मामले में उचित कार्रवाई करेगी।



