लुधियाना में कुत्ते ने बच्चे को नोचा:जबड़ा पर और सिर पर मारे दांत, घर से गया था दही लेने

पंजाब के लुधियाना में आज सुबह इलाका माडल ग्राम के गांधी नगर में एक 9 वर्षीय बच्चे पर कुत्ते ने अटैक कर दिया। वह घर से दही लेने जा रहा था। कुत्ते ने जब बच्चे पर अटैक किया तो वह जमीन पर गिर गया। उसने बच्चे के चेहरे पर पंजे और दांत मारे। बच्चे के सिर और जबड़े पर कुत्ते के दांत लगे है। बच्चे के नाम सानिध्य (11) है। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर लोग इक्ट्ठे हुए लेकिन लोगों पर भी कुत्ते ने अटैक कर दिया। लोगों के मुताबिक कुत्ता हलका हुआ है। इलाके में वह कई लोगों को काट चुका है। बच्चे के जबड़े का प्राथमिक उपचार करवा उसके परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले गए है। घर से दही लेने जा रहा था सानिध्य जानकारी देते हुए सानिध्य के पिता देसराज ने कहा कि उनका बेटा आज सुबह दही लेने के लिए गली में जा रहा था। तभी अचानक एक कुत्ते ने उस पर हमला कर दिया। सानिध्य कुत्ते से बचाव करने के लिए भागा तो वह अचानक जमीन पर गिर गया। उसके चिल्लाने पर कुत्ते ने पंजों और दांत से उस पर हमला कर दिया। 1 मिनट तक कुत्ते ने किया सानिध्य पर हमला देसराज ने बताया कि करीब 1 मिनट तक कुत्ते ने उसके पीछा पड़ा रहा। लोगों ने भी उसे छुड़वाने की काफी कोशिश की लेकिन कुत्ता हलका हुआ था। किसी तरह बच्चे को कुत्ते से छुड़वाया। सानिध्य का चेहरा खून से लथपथ हो गया। उसे सिविल अस्पताल लेकर आए है जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। अब उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाया जा रहा है। महिला की टांग पर कुत्ते ने काटा इलाका निवासी अमनप्रीत कौर ने कहा कि आज उसे भी उसी कुत्ते ने काटा है। इलाके में कुत्ते ने कई लोगों को काटा है। मैं आज काम पर जा रही थी तो अचानक से उस कुत्ते ने टांग पर काट लिया है। प्रशासन से मांग है कि इन हलके कुत्तों को पकड़ा जाए