फिरोजपुर जेल से लाया गया गैंगस्टर शुभम ग्रोवर:लुधियाना में व्यापारियों से फिरौती मांगने का केस,गोल्डी बराड़ से मिल कनेक्शन
- Admin Admin
- Dec 14, 2025
पंजाब के लुधियाना में थाना डिवीजन नंबर 4 की पुलिस ने गैंगस्टर गोल्डी के दो गुर्गों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान जतिन उर्फ सैम और जसप्रीत सिंह के रूप में हुई है। इस केस में भी पंजाब की जेलों में बंद गैंगस्टरों का कनैक्शन सामने आया है। लुधियाना पुलिस फिरोजपुर में बंद गैंगस्टर शुभम ग्रोवर को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि शुभम ग्रोवर के लिंक गैंगस्टर गोल्डी बराड़ के साथ है। कारोबारियों से फिरौती मांगने को लेकर इस पूरे केस की जांच की जा रही है। जो आरोपी पकड़े गए है उनसे पुलिस को अवैध हथियार भी मिले है। मोबाइलों से पुलिस मिले कई संदिग्ध नंबर बदमाशों के मोबाइल डिटेल भी पुलिस खंगाल रही है। इन बदमाशों के मोबाइलों से पुलिस को कई संदिग्ध नंबर भी मिले है जिनकी जांच की जा रही है। इनकी वॉट्सऐप चैट भी चैक करवाई जा रही है।जांच में यह भी पता किया जा रहा है कि ये कब से गोल्डी बराड़ के संपर्क में है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने 111(1,2) BNS 25/54/59 Arms Act के तहत मामला दर्ज किया है। इसी के साथ पुलिस ने 15 और बदमाशों के खिलाफ FIR दर्ज की है। 12 दिसंबर को किए आरोपियों को गिरफ्तार पुलिस ने आरोपियों को 12 दिसंबर को गुप्त सूचना के आधार पर वैद्य मंदिर चौक के पास दरेसी ग्राउंड से गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक गोल्डी बराड़ ने फिरौती वसूलने के लिए एक संगठित अपराध समूह बनाया है। पुलिस जांच कर रही है कि अभी तक इन लोगों ने कितने लोगों से फिरौती मांगी है। इस समूह में शुभम ग्रोवर, वरिंदर चरन, मानव, विकास, राजेश उर्फ कंन्नू, संदीप, नरेश सोनी, विक्रम संदीप, राजन सिद्धू उर्फ नन्नी, जसप्रीत सिंह उर्फ जस, जतिन उर्फ सैम और जतिन कटारिया शामिल हैं। इन आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई मामले दर्ज हैं। पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है। कौन है गोल्डी बराड़ गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने UAPA के तहत आतंकी घोषित किया हुआ है। उसके खालिस्तानी आतंकी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से कनेक्शन मिले हैं। गोल्डी बराड़ कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का राइट हैंड रहा है। वह पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के कत्ल के बाद सुर्खियों में आया था।



