लुधियाना में दो गुटों में हुई गोलीबारी:पहले कोर्ट में हुई झड़प,फिर जगराओं पहुंच फायरिंग की,युवक घायल
- Admin Admin
- Dec 05, 2025
पंजाब के लुधियाना के कस्बा जगराओं के गांव काउकें कला में बीती रात एक युवक को अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर घायल कर दिया। हमलावर वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गए। घायल युवक की पहचान काउकें कला निवासी लवकरण सिंह पुत्र हरपाल सिंह के रूप में हुई है। उसकी बाजू के नीचे गोली लगी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। बता दें गोली चलाने वाले और जिसके गोली लगी है ये दोनों गुट बीते दिन पहले लुधियाना कोर्ट परिसर में भी लड़े थे। स्कॉर्पियो में आए थे हमलावर सूत्रों के मुताबिक, लवकरण सिंह गांव काउंके कलां स्थित बाबा रोडू शाह की दरगाह पर माथा टेकने गया था। प्रसाद लेकर वापस लौटते समय एक स्कॉर्पियो में सवार हमलावरों ने उसका पीछा किया। रास्ते में घेर कर उन लोगों ने गोलीबारी कर दी। लवकरण के शरीर में फंसी है गोली हमलावरों ने पीछे से लवकरण सिंह को गोली मारी और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद घायल लवकरण को तुरंत जगराओं सिविल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, उसकी गंभीर हालत को देखते हुए और गोली शरीर में फंसी होने के कारण उसे बिना गोली निकाले ही लुधियाना रेफर कर दिया गया। रात करीब 10 बजे एम्बुलेंस द्वारा उसे लुधियाना भेजा गया। इस दौरान लवकरण के कई साथी अस्पताल में मौजूद थे। 2022 की है पुरानी रंजिश जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह ही लुधियाना कोर्ट परिसर में 2022 के एक पुराने मामले को लेकर दोनों पक्षों के बीच भिड़ंत हुई थी। इसी मामले से संबंधित धारा 307 के तहत एक क्रॉस एफआईआर पहले से ही दर्ज है, जो एएसआई बलराज सिंह के बयानों पर आधारित है। इसी केस के मामले में लुधियाना परिसर में दोनों गुट तारीख पर एक दूसरे के सामने आ गए तो दोनों में झगड़ा हो गया उसे बाद देर रात को शेरू गुट के युवक पर गोली चला दी गई पुलिस को संदेह है कि गुरुवार शाम का यह हमला उसी पुरानी रंजिश का परिणाम है। यह फायरिंग 2022 में करनैल गेट इलाके में हुई गैंगवार से भी जुड़ी हो सकती है। 2022 की उस घटना में दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई थीं, जिसमें दो सगे भाइयों को भी गोली लगी थी। उस समय कई बाहरी युवक भी शामिल थे। उस घटना के बाद बस स्टैंड चौकी में तैनात एएसआई बलराज सिंह के बयान पर दोनों गुटों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। 2022 में इन आरोपियों पर दर्ज हुआ था मामला 2022 में गुलशन कुमार उर्फ शेरू निवासी जगराओं, गुरप्रीत सिंह उर्फ पीती निवासी गांव अखाडा, कुलदीप सिंह उर्फ गोलू निवासी गांव काउके कलां, लखबीर सिंह उर्फ खीरा निवासी कोठे शेर जंग जगराओं, अर्श उर्फ पहाडा निवासी डाक घर के नजदीक खालसा स्कूल लड़कियां के साथ वाली गली जगराओं, हरमन सिंह निवासी गांव गालिब कलां जगराओं है। इसी तरह कुलवंत सिंह निवासी आत्म नगर हाल वासी गांव गालिब कलां जगराओं, जसवंत सिंह निवासी आत्म नगर किराये के घर में हाल वासी गांव गालिब कलां जगराओं, सन्नी निवासी टाहली वाली गली जगराओं, रमन कुमार निवासी नजदीक पेट्रोल पंप अगवाड़ लोपो, गुरमेल सिंह निवासी बेक साइड गोल्डन जिम कुक्कड़ बाजार जगराओं, सोनू निवासी अगवाड ख्वाजा बाजू जगराओं, जज सिंह निवासी नजदीक कमल चौक जगराओं, मनी निवासी जगराओं नामजद थे।



