लुधियाना लाडोवाल टोल प्लाजा पर एक्सीडेंट:वरना कार डिवाइडर से टकराई, 5 लोगों की मौत,मृतकों की पहचान नहीं हुई
- Admin Admin
- Dec 08, 2025
पंजाब के लुधियाना में लाडोवाल टोल प्लाजा के पास तेजरफ्तार कार डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भयावक था कि एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई। कार में बैठे लोगों को गंभीर चोटें आई जिस कारण उनकी मौत हो गई। देर रात 1 बजे सिविल अस्पताल मृतकों के शवों को टुकड़ों में एम्बुलेंस में रखकर लाया गया। कई शवों की हालत ऐसी थी कि गर्दन धड़ से अलग हो गई। मरने वालों की अभी पहचान नहीं हुई। मृतकों में 2 नाबालिग लड़कियां और 3 युवक थे। डिवाइडर से टकराकर गाड़ी पलटी जानकारी मुताबिक वरना कार नंबर PB10DH-4619 साउथ सिटी की तरफ से लाडोवाल जा रही थी। तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया जिस कारण गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में एक लड़की का सिर धड़ से अलग हो गया। वहीं एक लड़के का शरीर कट गया। एक लड़के का हाथ कट गया। आस-पास के लोगों ने थाना में सूचना दी तो देर रात ASI कश्मीर सिंह मौके पर पहुंचे। मृतकों के शवों को बोरियां में भर कर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। आज उनके परिजनों को ढूंढने की पुलिस कोशिश करेगी।



