लुधियाना में देह व्यापार का शक, पब्लिक ने की रेड:सीसीटीवी लगाकर किया ट्रेस, पुलिस को बुलाकर पकड़वाई दो महिलाएं

लुधियाना के शेरपुर की फौजी कॉलोनी में एक महिला अपने घर में देह व्यापार का धंधा चला रही थी। मोहल्ले के लोगों को शक हुआ तो उन्होंने ट्रैप लगा दिया। पब्लिक ने देह व्यापार का अड्‌डा पकड़ने के लिए बाकायदा सीसीटीवी कैमरे लगवाए। 15 दिन तक सीसीटीवी कैमरे में महिलाओं को रोजाना आते जाते देखा तो तब अड्‌डे पर रेड की। पब्लिक ने रेड करते ही पुलिस को भी मौके पर बुला दिया और देह व्यापार में संलिप्त दो महिलाओं को पुलिस के हवाले किया जबकि एक महिला वहां से भागने में कामयाब रही। पुलिस दोनों महिलाओं को लेकर थाने पहुंची और अब उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एक छोटे घर में रोजाना आती थी महिलाएं इलाका निवासी विक्रांत पंडित ने बताया कि उनके मोहल्ले में एक छोटा सा घर है और वहां पर रोजाना सात से आठ महिलाएं सुबह 11 बजे आती हैं और रात को आठ बजे जाती हैं। उस घर में न तो कोई फैक्ट्री है और न ही कोई अन्य कारोबार है। महिलाओं के रोजाना आने व घर में पुरुषों के आने जाने से देह व्यापार का शक हुआ। सीसीटीवी कैमरे लगाकर की पहचान विक्रांत पंडित ने बताया कि महिलाओं की पहचान करने के लिए उन्होंने सीसीटीवी कैमरे लगाए। सीसीटीवी में रोजाना महिलाएं व लड़कियां रोजाना सुबह 11 बजे आती दिखी। करीब 15 दिन तक उन पर सीसीटीवी से नजर रखी और उसके बाद लोगों ने मिलकर रेड की। महिलाओं ने माना कि वो यहां पर देहव्यापार का धंधा करती हैं और मालिक उनसे प्रति ग्राहक 100 रुपए लेते हैं। लोगों ने दी पुलिस को शिकायत विक्रांत पंडित ने बताया कि पहले इलाके में नशा बेचा जाता था तो मोहल्ले के लोगों ने खुद नशा बेचने वालों को पकड़ा और उन्हें पुलिस के हवाले करवाया। तब से नशा का कारोबार बंद हो गया। देह व्यापार के दो अड्डे और चलते थे वो भी बंद करा दिए हैं। अब यह आखिरी अड्‌डा था। उन्होंने कहा कि इसके बारे में पहले भी पुलिस को शिकायत दी थी। महिला बोली, काम मांगा था उन्होंने देहव्यापार में लगा दिया देह व्यापार के आरोप में पकड़ी गई महिला का कहना है कि उनके घर पर कमाने वाला कोई नहीं है। उन्होंने किसी को कहा था कि उसे काम दिला दो तो उसने ही उसे यहां भेजा। जब यहां आए तो इन लोगों ने देह व्यापार में लगा दिया। उसने बताया कि करीब 14-15 दिन से आ रही हैं। दो महिलाएं हिरासत में ली मौके पर रेड करने आए पुलिस कर्मियों का कहना है कि उन्हें कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि लोगों ने कुछ महिलाओं को पकड़ा है और वो गलत काम करती थी। उन्होंने बताया कि महिलाओं को हिरासत में लेकर धाने ले जा रहे हैं। उसके बाद जांच करेंगे कि क्या सच में ये महिलाएं देह व्यापार का काम करती थी या नहीं।