दामाद ने की सास की हत्या का केस:आज होगा महिला का पोस्टमॉर्टम,पिस्टल की होगी जांच, गिरफ्तारी के लिए छापामारी
- Admin Admin
- Dec 21, 2025
पंजाब के लुधियाना में शनिवार की दोपहर करीब तीन बजे जीटीबी नगर मुंडियां में दिनदहाड़े एक युवक ने अपनी सास की हत्या की दी। बुजुर्ग महिला का आज पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। उसके सिर में गोली लगी है जिस कारण उसकी मौत हुई है। महिला की बेटी का उसके पति से विवाद चल रहा था। कई दिनों से बेटी उसी के पास रहती थी। बीते दिन दामाद विक्रम जब उसे लेने के लिए आया तो पत्नी और सास ने उसे घर से बाहर धकेल दिया। जिससे गुस्साए दामाद ने गोलियां चला दी। बेटी ने भाग कर जान बचाई लेकिन सास पूनम पांडे के सिर पर गोली लग गई। आरोपी विक्रम ने जिस पिस्तोल से फायर किए पुलिस उसे भी रिकवर करने के लिए छापामारी कर रही है। पुलिस को अभी यह पता नहीं चला है कि आरोपी ने गोलियां लाइसेंसी पिस्टल से चलाई है या अवैध पिस्टल से। पुलिस देर रात हैबोवाल सहित कई अन्य जगहों पर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। आरोपी विक्रम जुआ खेलने का आदी है जिस कारण उसके घर में कलह रहता था। उसकी पत्नी तभी उसे छोड़ कर अपनी मां के पास रह रही थी। गोलियों की आवाज सुन पड़ोसी घरों से आए बाहर गोली चलने की आवाज सुनकर पड़ोसी घरों से बाहर आए। आरोपी तब तक भाग चुका था। घायल महिला को तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृतक करार दे दिया। इसकी जमालपुर थाना पुलिस को सूचना दी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। वारदात के बाद पूनम की बेटी साक्षी अभी सहमी हुई है। सीसीटीवी फूटेज में कैद हुई घटना घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसमें युवक घर के अंदर आता है और करीब 3 मिनट रुकता है। फिर वह बाहर आता है और पिस्टल लोड करके दोबारा मकान के दरवाजे पर जाता है और फायरिंग करता है। वह दो बार फायरिंग करता दिखाई दे रहा है। फिलहाल, पुलिस ने बेटी के बयान के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।



