लुधियाना में ट्रांसजेंडर से गैंगरेप:लाल कोठी में ले जाकर तीन युवकों ने किया दुष्कर्म,विरोध करने पर पीटा
- Admin Admin
- Dec 10, 2025
पंजाब के लुधियाना में तीन युवकों ने एक ट्रांसजेंडर के साथ गैंगरेप किया। सितंबर महीने में उससे गैंगरेप हुआ। पुलिस मामले की जांच में भी जुट गई है। आरोपियों ने पीड़िता को बुरी तरह पीटा भी है। पीड़िता फरीदाबाद की रहने वाली है और उसने वहीं पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। फरीदाबाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लुधियाना पुलिस को भेज दिया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता कुछ समय पहले लुधियाना में रहती थी। तीनों आरोपी उसे बसंत एवेन्यू सतजोत नगर स्थित लाल कोठी में ले गए और वहां उसके साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने पीड़िता को जमकर पीटा भी है। विभिन्न धाराओं के तहत किया मामला दर्ज पुलिस मुताबिक आरोपियों की पहचान तरनपाल सिंह, उसके भाई दविंदर पाल सिंह और गुरकरन सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। थाना शिमलापुरी थाने के एएसआई सलविंदर पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लेगी।



