लुधियाना जेल में इसी साल आए हमले के मास्टर माइंड:अफसरों पर हमला करने वाले कैदियों अलग-अलग जेलों से किया है लुधियाना शिफ्ट
- Admin Admin
- Dec 19, 2025
लुधियाना सेंट्रल जेल में हंगामा करके भागने की योजना बनाने वाले मास्टर माइंड कैदियों को इसी साल अलग-अलग जेलों से लुधियाना शिफ्ट किया गया है। दूसरे जिलों की जेलों से आए कैदियों ने अपना गुट बनाया है और वो जेल में हंगामा करके भागने की फिराक में थे। जेल में हुए हमले का सबसे बड़ा मास्टर माइंड सुनील कुमार नाटा है जिसे करीब तीन महीने पहले मुक्तसर जेल से लुधियाना सेंट्रल जेल शिफ्ट किया गया। सुनील कुमार नाटा के दूसरे प्रमुख साथी शिवकरण को ढाई महीने पहले गुरदासपुर से लुधियाना जेल में लाया गया था। इसी तरह हवालाती मनिंदर को संगरूर से करीब एक साल पहले लुधियाना जेल में शिफ्ट किया गया था। एफआईआर के मुताबिक जेल में हंगामे की शुरुआत सुनील कुमार नाटा, बिक्रमजीत, शिव करण व मनिंदर सिंह ने की थी। मास्टर माइंड सुनील नाटा पर 21 मामले दर्ज लुधियाना जेल में अफसरों पर हमला करके भागने की योजना के मास्टर माइंड सुनील कुमार नाटा के खिलाफ 21 से ज्यादा केस दर्ज हैं। सुनील कुमार नाटा को कुछ मामलों में सजा हो चुकी है जबकि कुछ मामले अभी कोर्ट में विचाराधीन हैं। जानकारी के अनुसार नाटा के खिलाफ हत्या की कोशिश, नशा व अन्य संगीन केस दर्ज हैं। नाटा फिरोजपुर का रहने वाला है और उसकी उम्र 52 साल है। उसे मुक्तसर जेल से 20 अगस्त 2025 को लुधियाना जेल में शिफ्ट किया गया था। शिवकरण को हत्या की कोशिश के मामले में हुई है सजा जेल में हमले के दूसरा प्रमुख मास्टर माइंड शिवकरण गुरदासपुर का है और उसे सात सितंबर 2025 को लुधियाना जेल में गुरदासपुर से शिफ्ट किया गया है। उसे हत्या की कोशिश के मामले में सजा हुई है। गुरदासपुर जेल में खराब व्यवहार के कारण ही उसे लुधियाना सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। मनिंदर के खिलाफ हत्या व हत्या की कोशिश के दो मामले दर्ज हवालाती मनिंदर सिंह के खलाफ हत्या व हत्या की कोशिश के दो मामले अभी अदालत में विचाराधीन हैं। मनिंदर एक साल से लुधियाना जेल में है। नाटा और शिवकरण जब लुधियाना जेल में आए तो मनिंदर की उनसे दोस्ती हो गई। बलजीत सिंह के खिलाफ आर्म्स एक्ट, नशा समेत 10 मुकदमे दर्ज बलजीत सिंह होशियारपुर का रहने वाला है और उसे 31 जनवरी 2025 को लुधियाना जेल में शिफ्ट किया गया था। उसके खिलाफ कुल दस मुकदमे दर्ज हैं जिनमें से आर्म्स एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, हत्या की कोशिश जैसे केस शामिल हैं। इन कैदियों पर हुए हुआ है जेल में हंगामा करने पर पर्चा दर्ज सुनील कुमार नाटा, बिक्रमजीत सिंह, शिवकरण, मनप्रीत सिंह, चरणदीप सिंह, रणजोध सिंह, ईशर सिंह, बलजीत सिंह, सुनील कुमार, उबेद मसीह, संदीप सिंह, लवप्रीत सिंह, रजत कुमार, गुरविंदर सिंह, रोहित सिंह, करन सिंह, संदीप, जसप्रीत सिंह, मनदीप सिंह, पंकज, परमिंदर सिंह व हवालाती मनिंदर सिंह एफआईआर दर्ज करके पुलिस ने शुरू की जांच थाना डिवीजन नंबर सात में कैदियों के खिलाफ पर्चा दर्ज करने के बाद कमिश्नरेट पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने जेल अधिकारियों के बयान ले लिए हैं हालांकि अभी जेल सुपरिंटेंडेंट कुलवंत सिंह व डिप्टी सुपरिंटेंडेंट जगजीत सिंह के बयान नहीं लिए गए हैं। वहीं अब पुलिस जेल में जाकर कैदियों के बयान भी लेगी। जेल विभाग ने भी शुरू की मामले की जांच जेल विभाग ने भी लुधियाना सेंट्रल जेल में हुए हमले की जांच शुरू कर दी है। बुधवार को एडीजीपी जेल अरूण पाल सिंह ने जेल का दौरा किया और अफसरों से पूरे मामले की रिपोर्ट ली। वहीं अब डीआईजी जेल भी लुधियाना सेंट्रल जेल पहुंचे और उन्होंने भी अफसरों व पुलिस कर्मियों से इस मामले में विस्तार से जानकारी ली।



