चंडीगढ़-अमृतसर में दूसरे दिन भी फ्लाइटस प्रभावित:सात फ्लाइटस देरी से उड़ी, लोग हुए परेशान, खुद करने पड़े इंतजाम

चंडीगढ़ और अमृतसर एयरपोर्ट पर वीरवार सुबह भी चेन इन सिस्टम में आई खामी का असर देखने को मिला। इस वजह से कई फ्लाइट चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर तय समय से देरी से रवाना हुई है। ज्यादा असर इंडिगो की फ्लाइटस पर पड़ा है। सुबह 11 बजे तक चंडीगढ़ की सात फ्लाइट पर असर पड़ा है। इन फ्लाइटस पर असर पड़ा है चंडीगढ़ से मुंबई जाने वाली फ्लाइट सुबह 5:15 बजे की बजाय 8:05 बजे रवाना हुई।इसी तरह, चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाली सुबह 5:20 की फ्लाइट 8:20 बजे रवाना हुई।लखनऊ जाने वाली 5:55 की फ्लाइट 6:13 बजे गई।चंडीगढ़ से हैदराबाद जाने वाली 6:25 की फ्लाइट 9:15 बजे रवाना हुई। पटना जाने वाली 7:30 बजे वाली फ्लाइट 8:17 बजे रवाना हुई।सुबह 7:35 पर चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाली फ्लाइट 8:01 बजे रवाना हुई।चंडीगढ़ से बेंगलुरु जाने वाली 8:00 बजे की फ्लाइट 9:55 बजे रवाना हुई अमृतसर में तीन फ्लाइट नहीं रवाना हुई अमृतसर के श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ने वाली कई इंडिगो फ्लाइटें मंगलवार को तय समय पर नहीं उड़ सकीं। जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अमृतसर से मुंबई जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई278 ने तय समय पर उड़ान नहीं भरी, जबकि अमृतसर-दिल्ली रूट पर चलने वाली फ्लाइट संख्या 6ई5215 और 6ई2506 भी रवाना नहीं हो सकीं। इसी तरह अमृतसर-श्रीनगर की फ्लाइट संख्या 6ई6164 भी उड़ान नहीं भर पाई, जिसके कारण इस रूट के यात्रियों को वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े। अमृतसर से पुणे जाने वाली फ्लाइट संख्या 6ई6129 रात 11 बजकर 50 मिनट पर उड़ान भरनी थी, लेकिन यह भारी देरी से सुबह लगभग 4 बजकर 56 मिनट पर रवाना हुई