पंजाब के पूर्व गवर्नर शिवराज पाटिल का निधन:2010 से 15 तक रहे थे पद पर, चंडीगढ़ पंजाब को दिए जाने के पक्ष में थे

देश के पूर्व गृह मंत्री व सीनियर कांग्रेस नेता शिवराज पाटिल का (91 वर्ष) की उम्र में निधन हो गया है। उन्होंने मुंबई के लातूर में आखिरी सांस ली। वह साल 2010 से 15 तक पंजाब के पूर्व राज्यपाल व चंडीगढ़ के प्रशासक भी रहे हैं। उन्होंने 2012 में पंजाब विधानसभा में अपने अभिभाषण में कहा था कि चंडीगढ़ को पंजाब में शामिल कर देना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा था कि पंजाबी भाषायी क्षेत्रों को पंजाब में शामिल करने की मांग केंद्र को मान लेनी चाहिए। पाटिल ने कहा था कि केंद्र राज्यों की जरूरतों को समझे बिना जिस तरह से योजनाएं व नीतियां बना रही है, उससे राज्य भिखारी बनकर रह गए हैं