पंजाब अपडेट्स:जालंधर में एटीएम से फर्जी नोट निकले, लोग बोले-कई में गांधी जी की फोटो गायब
- Admin Admin
- Dec 08, 2025
जालंधर के 66 फीट रोड स्थित एक एटीएम से लोगों को 500-500 रुपए के फर्जी नोट मिलने का मामला सामने आया है। एटीएम से निकले नोट न केवल फटे हुए थे, बल्कि उनकी क्वालिटी और प्रिंट भी बेहद खराब थी। इसके साथ ही कई में गांधी की फोटो गायब मिली। लोगों ने बताया कि नोटों की बनावट सामान्य कागज जैसी लग रही थी। नोटों पर मौजूद सुरक्षा धागा, वाटरमार्क और अन्य अहम सुरक्षा फीचर या तो गायब थे या गलत तरीके से प्रिंट किए गए थे। कई नोट किनारों से फटे हुए थे, जो साफ तौर पर इनके असली न होने की ओर इशारा करता है। इसके बाद उन्होंने बैंक अधिकारियों से शिकायत की। (पूरी खबर पढ़ें)



