पंजाब के पूर्व IG ने खुद को गोली मारी:अमर सिंह चहल को पटियाला के अस्पताल में भर्ती करवाया, सुसाइड नोट मिला
- Admin Admin
- Dec 22, 2025
पंजाब के पूर्व इंस्पेक्टर जरनल ऑफ पुलिस (IG) अमर सिंह चहल ने खुद को गोली मार ली। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमर सिंह चहल IG पद से रिटायर होने के बाद पटियाला में रह रहे थे। यहां सोमवार को उन्होंने खुद को गोली मार ली। सूत्रों के मुताबिक कि घटना से पहले उन्होंने एक सुसाइड नोट भी लिखा था। हम खबर को अपडेट कर रहे हैं।



