महाराष्ट्र के सभी नगर निगमों में होगा भाजपा गठबंधन का महापौर : देवेंद्र फडणवीस

-कहा -बालासाहब ठाकरे भी मुंबई में पैदा नहीं हुए थे

मुंबई, 10 जनवरी (हि.स.)। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को मुंबई में कहा कि महाराष्ट्र के सभी नगर निगमों में भाजपा गठबंधन का महापौर बनेगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस आज मुंबई में प्रचार सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुंबई नगर निगम समेत राज्य के कुल 29 नगर निगमों के चुनावों के लिए भाजपा गठबंधन विकास के मुद्दे पर चुनाव लड़ रहा है। उन्होंने कहा कि शहर के लोगों की समस्याओं को हल करने के लिए एक ठोस प्लान बनाया गया है। मुंबईकरों को ट्रांसपोर्टेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और रोज़ाना की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। 'ईज़ ऑफ़ डूइंग' पॉलिसी की वजह से विकास के कामों में तेज़ी आई है। उन्होंने मेट्रो प्रोजेक्ट का जिक्र किया, जो 400 किलोमीटर से ज़्यादा लंबा है।

इसके अलावा सबअर्बन रेलवे को बेहतर बनाने, ट्रेन की फ्रीक्वेंसी प्लान करने, पैसेंजर की सुविधाएं बढ़ाने और मेट्रो कोच के इस्तेमाल के प्लान हैं। इलेक्ट्रिक बसें, सिंगल टिकट सिस्टम, नई सडक़ें, वेस्टर्न और ईस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे का विस्तार, वर्ली-शिवडी कनेक्टर और कोस्टल रोड (वर्सोवा से विरार) जैसे योजनाएं मुंबई का ट्रैफिक जाम कम करने के लिए लागू की गई हैं। साथ ही सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट के ज़रिए सीवेज के पानी को समुद्र में जाने से रोकने का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि इन प्लान से मुंबई और बेहतर होगी।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में मनसे नेता राज ठाकरे के व्यक्तव्य ’जिसका जन्म मुंबई में नहीं हुआ, वह मुंबई की समस्या नहीं समझ सकता’ का जवाब देते हुए कहा कि स्वर्गीय शिवसेना प्रमुख का जन्म भी मुंबई में नहीं हुआ था, फिर भी उन्होंने मुंबई के विकास को प्राधानता दिया था।

मुख्यमंत्री ने मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे के व्यक्तव्य का जवाब देते हुए कहा, मुंबई मेरी जन्मभूमि नहीं है, लेकिन 1999 से यह मेरी कर्मभूमि रही है। सिर्फ़ बालासाहब को ही मुंबई की गहरी समझ थी। मुंबई के लोकल लोगों ने सालों तक मुहिम चलाई, लेकिन उन्होंने मुंबई और मराठी लोगों के लिए क्या किया? उन्होंने ये सवाल उठाकर राज ठाकरे की आलोचना का जवाब दिया। फडणवीस ने एक दिलचस्प बात उठाई। उन्होंने कहा, दिवंगत बालासाहेब ठाकरे मुंबई में पैदा नहीं हुए थे। उनके पिता प्रबोधनकर ठाकरे भी मुंबई में पैदा नहीं हुए थे। फिर भी, बालासाहेब ने मुंबई और मराठी लोगों के लिए बहुत बड़ा योगदान दिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर यादव